बूथों पर कैंप लगा कर बढ़ाएं महिला मतदाताओं की संख्या

Published at :21 May 2015 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
बूथों पर कैंप लगा कर बढ़ाएं महिला मतदाताओं की संख्या

डुमरांव/बक्सर : बुधवार को नगर भवन के सभागार में निर्वाचन सूची का संक्षिप्त पुन: निरीक्षण के दौरान एसडीओ प्रमोद कुमार ने विधानसभा के सभी बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है, जिसमें पुरुषों के बदले महिला मतदाताओं की संख्या काफी नीचे है. इसको लेकर हर […]

विज्ञापन
डुमरांव/बक्सर : बुधवार को नगर भवन के सभागार में निर्वाचन सूची का संक्षिप्त पुन: निरीक्षण के दौरान एसडीओ प्रमोद कुमार ने विधानसभा के सभी बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है, जिसमें पुरुषों के बदले महिला मतदाताओं की संख्या काफी नीचे है. इसको लेकर हर बूथ पर बीएलओ द्वारा कैंप लगा कर कम-से-कम बीस महिला मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से जोड़ा जाये. उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के प्रपत्र 6,7,8 हर बूथ पर उपलब्ध कराये गये हैं,
जिसमें मतदाताओं से आधार नंबर, मोबाइल नंबर, इमेल आइडी, सहित अन्य जानकारियां आप एकत्रित करें. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हर बूथ पर दावा आपति प्राप्त करने की अवधि 15 मई से 13 जून तक निर्धारित की गयी है. इसके तहत दोहरी प्रविष्टिवाले मतदाताओं के विलोपन, मतदाताओं की मृत्यु होने के स्थिति में विलोपन की कार्रवाई, संशोधन की कार्रवाई एवं नये मतदाताओं का नाम जोड़ने की प्रक्रिया की गयी है. एसडीओ ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान चलाने को लेकर नागरिक अपने स्तर से जागरूक बने. मौके पर बीडीओ जनार्दन तिवारी, नगर पर्षद के प्रधान लिपिक सहित अन्य मौजूद थे.
नगर भवन में बीएलओ को दी गयी ट्रेनिंग
बक्सर. नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में मतदाता सूची पुनरीक्षण नाम विलोपन तथा नाम जोड़ने आदि कार्यो को लेकर बीएलओ को प्रशिक्षित किया गया. चुनाव से जुड़े पदाधिकारी पुष्कर कुमार ने समेत अन्य अधिकारियों ने बीएलओ को नगर भवन में प्रशिक्षित किया और समय सीमा के अंदर काम पूरा करने का निर्देश जारी किया. जिला स्तर पर दोहरी प्रवृष्टि की जितनी सूचनाएं हैं, उन्हें 20 मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन