दादा के साथ सोयी बच्ची को युवक ने उठाया

Published at :16 May 2015 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
दादा के साथ सोयी बच्ची को युवक ने उठाया

नावानगर : बासुदेवा ओपी के गोविंदपुर गांव में घर के बाहर अपने दादा के साथ सोयी एक पांच वर्षीय बच्ची को लेकर भागते एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार, चौगाई निवासी रामलाल सिंह एक शादी समारोह में शामिल होने सूर्य नारायण सिंह के यहां आये थे. […]

विज्ञापन

नावानगर : बासुदेवा ओपी के गोविंदपुर गांव में घर के बाहर अपने दादा के साथ सोयी एक पांच वर्षीय बच्ची को लेकर भागते एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार, चौगाई निवासी रामलाल सिंह एक शादी समारोह में शामिल होने सूर्य नारायण सिंह के यहां आये थे. खाना खाकर वे घर के बाहर एक फोल्डिंग पर सो गये और दूसरी फोल्डिंग पर पोती को सुला दिया. रात में एक बजे बासुदेवा निवासी चंद्रशेखर गुप्ता आया और सोयी अवस्था में बच्ची को उठा कर गांव से बाहर की तरफ जाने लगा. युवक की हरकत छत पर सोये दिनेश सिंह देख रहे थे. पहले तो समङो की कोई परिवार का सदस्य है. लेकिन जब बच्ची को गांव के बाहर ले जाते देखा, तो हल्ला करना शुरू कर दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. पहले मारपीट की, फिर ओपी में सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में दादा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन