मेडिकल बोर्ड ने पुलिस को सौंपी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 May 2015 1:58 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : दिवंगत थानाप्रभारी सुशील कुमार यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बुधवार को मेडिकल बोर्ड ने पुलिस को सौंप दी. इस रिपोर्ट से जांच टीम को काफी सहायता मिलने की उम्मीद है. लेकिन जब तक फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट नहीं आयेगी, तब तक थानाप्रभारी की खुदकुशी व हादसा का मामला उलझा ही रहेगा. बक्सर के प्रभारी […]
विज्ञापन
बक्सर : दिवंगत थानाप्रभारी सुशील कुमार यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बुधवार को मेडिकल बोर्ड ने पुलिस को सौंप दी. इस रिपोर्ट से जांच टीम को काफी सहायता मिलने की उम्मीद है. लेकिन जब तक फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट नहीं आयेगी, तब तक थानाप्रभारी की खुदकुशी व हादसा का मामला उलझा ही रहेगा.
बक्सर के प्रभारी एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जांच में काफी सहयोग मिल सकता है. लेकिन फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट का इंतजार है. उसके आने से ही सब कुछ स्पष्ट हो पायेगा.
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट की समीक्षा की जा रही है. इधर, सुशील कुमार यादव द्वारा अंतिम समय में 15 मिनट तक बात किये गये कॉल का डिटेल अब तक नहीं आया है. प्रभारी एसपी ने बताया कि फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने में कुछ समय लगेगा.
उल्लेखनीय है कि बक्सर अनुमंडल के तत्कालीन राजपुर थानाप्रभारी सुशील कुमार यादव ने नौ मई की सुबह अपने आवास में सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर खुदकुशी कर ली थी. इनके कमरे से कोई सोसाइड नोट नहीं मिलने से पुलिस इसे हादसा भी मान रही है. फिलहाल हादसा और खुदकुशी इन दो बिंदुओं पर ही जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










