आज से सरकारी स्कूल रहेंगे बंद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 May 2015 2:16 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : जिलाधिकारी रमण कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार से सभी सरकारी स्कूल बंद कर दिये गये हैं. भूकंप के आये झटके और बच्चों के अभिभावकों के बीच भय के वातावरण के कारण सरकार ने निर्धारित गरमी छुट्टी, जो मई के अंतिम सप्ताह में होती है, उससे पहले से […]
विज्ञापन
बक्सर : जिलाधिकारी रमण कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार से सभी सरकारी स्कूल बंद कर दिये गये हैं. भूकंप के आये झटके और बच्चों के अभिभावकों के बीच भय के वातावरण के कारण सरकार ने निर्धारित गरमी छुट्टी, जो मई के अंतिम सप्ताह में होती है, उससे पहले से ही घोषित कर दी है.
प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालयों में बुधवार से छुट्टी रहेगी. निजी स्कूलों में बच्चों की परीक्षा के कारण छुट्टी की घोषणा अब तक किसी स्कूल प्रबंधन की ओर से नहीं की गयी है.
कार्यालय से भाग निकले : सिमरी. सिमरी प्रखंड कार्यालय में भूकंप का झटका कर्मियों व ग्रामीणों ने महसूस किया. राजपुर पंचायत के सरपंच पारसनाथ राय के घर पर दीवार में दरार आने की सूचना दिलीप कुमार ने प्रशासन को दी है. इनका मकान करीब दस साल पहले बना था और भूकंप के समय घर के सारे लोग बाहर निकल गये थे. झटका महसूस होते ही लोगों के बीच अफरातफरी मच गयी. लोग कार्यालय छोड़ कर अपनी जान बचाने के लिए सड़क पर आ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










