नगर थाने के पास दिन भर मची रही अफरा-तफरी

Published at :12 May 2015 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
नगर थाने के पास दिन भर मची रही अफरा-तफरी

बक्सर : नियोजित शिक्षकों और प्रारंभिक शिक्षक संघ के जेल भरो आंदोलन में सोमवार को नगर थाने के समीप दिन भर गहमागहमी बनी रही. एसडीओ और नगर थानाध्यक्ष की मौजूदगी में शिक्षकों के जत्थे ने बुनियादी विद्यालय से निकल कर ज्योति प्रकाश चौक होते हुए नगर थाने पहुंच कर गिरफ्तारियां दी. थाना परिसर के सामने […]

विज्ञापन
बक्सर : नियोजित शिक्षकों और प्रारंभिक शिक्षक संघ के जेल भरो आंदोलन में सोमवार को नगर थाने के समीप दिन भर गहमागहमी बनी रही. एसडीओ और नगर थानाध्यक्ष की मौजूदगी में शिक्षकों के जत्थे ने बुनियादी विद्यालय से निकल कर ज्योति प्रकाश चौक होते हुए नगर थाने पहुंच कर गिरफ्तारियां दी.
थाना परिसर के सामने शिक्षकों ने बिहार सरकार के खिलाफ और शिक्षा मंत्री पीके शाही के खिलाफ मुरदाबाद के नारे लगाये. जिले के 11 प्रखंडों से करीब पांच सौ से अधिक शिक्षकों ने जिला मुख्यालय में आकर अपनी-अपनी गिरफ्तारियां दीं. गिरफ्तारी के लिए आये शिक्षकों को पुलिस ने कागजी खानापूर्ति करके बाद में रिहा भी कर दिया. शिक्षकों के जत्थे ने दो टुकड़े में अपनी-अपनी गिरफ्तारियां दी.
एक जत्था का नेतृत्व बिहार राज्य पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष अरविंद कुमार और जिलाध्यक्ष केडी सिंह कर रहे थे. जबकि नियोजित शिक्षकों के महासंघ का नेतृत्व संयोजक धनंजय मिश्र, संजय उपाध्याय, मुकेश चौबे आदि कर रहे थे. शिक्षक नेताओं ने गिरफ्तारी के दौरान वेतनमान लागू करो का नारा भी बुलंद कर रहे थे. बाद में शिक्षकों ने एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी के नाम दिया.
इन्होंने दी गिरफ्तारी : गिरफ्तारी देनेवाले प्रमुख शिक्षकों में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव, जिलाध्यक्ष केडी सिंह, नसीम अहमद, सुरेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, संतोष यादव, कमल किशोर, विमल कुमार, राजेश कुमार सिंह, ब्रजनंदन सिंह, कृष्णानंद मिश्र, राकेश कुमार, रामचंद्र सिंह आदि शामिल थे.
धनसोई के शिक्षक बाइक से पहुंचे : धनसोई के शिक्षकों ने बकायदा मोटरसाइकिल पर जेल भरो अभियान का स्टीकर लगा रखा था और मोटरसाइकिल से गिरफ्तारी के लिए बक्सर आये थे. धनसोई के शिक्षकों का नेतृत्व संकुल समन्वयक सिकंदर सिंह एवं विपिन कुमार कर रहे थे.
प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट की ओर से नियोजित शिक्षकों के समर्थन में राज्य सचिव नसीम अहमद, जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह आदि के नेतृत्व में नगर थाने में गिरफ्तारियां दी गयीं.
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय, सचिव लाल नारायण राय एवं रवि सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तारियां दी गयीं.
प्रखंडों से भी टोली बनाकर शिक्षक शामिल हुए, जिसमें चौगाईं के विजय प्रताप यादव, डुमरांव के कमलेश पाठक, नावानगर के अनिल सिंह, चक्की के हरिनारायण पांडेय, केसठ के अजय विक्रांत, सिमरी के शालीग्राम दुबे, इटाढ़ी के विजय यादव, राजपुर के कमलेश राम, ब्रह्मपुर के जितेंद्र मिश्र, बक्सर के जितेंद्र राय, चौसा के अवधेश विश्वकर्मा, धनसोई के गोरख सिंह आदि अपने-अपने प्रखंडों का नेतृत्व करते हुए गिरफ्तारियां दीं.
इससे पूर्व शिक्षकों ने बैठक कर संकल्प दोहराया कि समान वेतनमान लिये बगैर आंदोलन खत्म नहीं करेंगे. बैठक में धनंजय मिश्र, विपिन, अरुण राय, आरपी, सुनीता, नीलम, शशि प्रकाश, सुदर्शन मिश्र आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन