झबरिया में सेल्समैन से 67 हजार की लूट

Published at :06 May 2015 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
झबरिया में सेल्समैन से 67 हजार की लूट

बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम बक्सर : इटाढ़ी थाना क्षेत्र के झबरिया गांव में शराब दुकान में काम करनेवाले सेल्समैन से मोटरसाइकिल सवार दो हथियार बंद अपराधियों ने 67 हजार रुपये लूट लिये और कर्मचारी को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. पीड़ित का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा […]

विज्ञापन
बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
बक्सर : इटाढ़ी थाना क्षेत्र के झबरिया गांव में शराब दुकान में काम करनेवाले सेल्समैन से मोटरसाइकिल सवार दो हथियार बंद अपराधियों ने 67 हजार रुपये लूट लिये और कर्मचारी को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया.
पीड़ित का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार कुकुढ़ा गांव के रवि रंजन रजक जो शराब की एक दुकान में सेल्समैन का काम करते हैं.
कुकुढ़ा गांव से सरेंजा जा रहे थे, तभी एकमोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी सामने आ गये और मारपीट करने लगे. पूरी तरह जब रवि रंजन जख्मी हो गये, तो उनके हाथ से पैसे का भैरा थैला लूट लिया और फिर फरार हो गये.
थैले में 67 हजार रुपये शराब दुकान की बिक्री के थे. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.इस संबंध में इटाढ़ी के थाना प्रभारी दिनेश्वर प्रसाद ने बताया कि 22 अप्रैल को भी इसी शराब दुकान के एक सेल्समैन वीरेंद्र सिंह की हत्या कर दी गयी थी. हत्या के पीछे कई संदेहास्पद कारण पुलिस देख रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन