बिना दुल्हन लिये लौटी बरात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 May 2015 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

केसठ : लड़की के सांवली होने और छोटा कद के कारण शादी के साथ फेरे लगाने से पहले लड़का विवाह मंडप में जाने से पहले ही फरार हो गया. सोमवार को बिना दुल्हन लिये बराती वापस लौट गये.मामला पश्चिमी शिवपुर गांव का है. गांव के गुप्तेश्वर साह के घर पर उनकी बेटी प्रांती की रोहतास […]
विज्ञापन
केसठ : लड़की के सांवली होने और छोटा कद के कारण शादी के साथ फेरे लगाने से पहले लड़का विवाह मंडप में जाने से पहले ही फरार हो गया. सोमवार को बिना दुल्हन लिये बराती वापस लौट गये.मामला पश्चिमी शिवपुर गांव का है. गांव के गुप्तेश्वर साह के घर पर उनकी बेटी प्रांती की रोहतास जिले के मलियाबाग के परसिया गांव से बरात आयी थी.
जयमाल और द्वार पूजा का कार्यक्रम विधिवत हो गया, मगर लड़के को जब यह पता चला कि लड़की सांवली है और कद भी छोटा है, तो लड़के का मन उचट गया और गुरहत्थी से पहले ही शादी के मंडप में जाने से पहले पंडाल से शौच का बहाना बना कर भाग निकला. लड़की के परिवार के लोग इंतजार करते रहे, मगर वह नहीं आया. बिना दुल्हन लिये ही सोमवार को बरात वापस लौट गयी.
बक्सर : सोमवार को मुगलसराय की ओर जानेवाली 13131 अप आनंद बिहार एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन ठप रहा. परिचालन ठप रहने से दिल्ली जानेवाले यात्रियों को काफी परेशानी ङोलनी पड़ी.
यात्रियों को दिल्ली जानेवाली दूसरी ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा. वहीं, अप व डाउन की ओर जानेवाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटे विलंब से चलीं. इस दौरान यात्रियों को घंटों प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों की इंतजार करना पड़ा. यात्रियों को यात्राी शेड के अभाव में धूप में खड़ा होना पड़ा.
13238 डाउन मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से चार घंटे विलंब से चली. 13132 डाउन आनंद बिहार एक्सप्रेस छह घंटे, 17091 अप सिकंदराबाद एक्सप्रेस दो घंटे, 13257 अप जनसाधारण एक्सप्रेस छह घंटे विलंब से चली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










