अहिंसा के पुजारी के रूप में विश्व में है भारत की छवि
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 May 2015 7:00 AM (IST)
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर बक्सर में जगह-जगह हुए कार्यक्रम बक्सर : भगवान गौतम बुद्ध की जयंती पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. रामरेखा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा अर्चना भी की. आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने अहिंसा और शांति का संदेश विश्व समुदाय को दिया और कहा कि भारत की छवि […]
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर बक्सर में जगह-जगह हुए कार्यक्रम
बक्सर : भगवान गौतम बुद्ध की जयंती पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. रामरेखा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा अर्चना भी की. आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने अहिंसा और शांति का संदेश विश्व समुदाय को दिया और कहा कि भारत की छवि अहिंसा के पुजारी के रूप में पूरे विश्व में फैली है.
सरस्वती विद्या मंदिर नया बाजार में गौतम बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनायी गयी और विश्व शांति में हमारा योगदान विषय पर परिचर्चा आयोजित की गयी. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार मिश्र ने की. परिचर्चा में मनीष कुमार, विशाल कुमार, नीशू कुमार, अमित मौर्य, अनुराग दुबे, आचार्य अनूप पाठक आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये. वक्ताओं ने कहा कि भारत ने विश्व को अहिंसा का संदेश दिया है और भारत को लोग अहिंसा के पुजारी के रूप में मानते हैं.
मौके पर संजीव कुमार, अभय पांडेय, कौशल्या कुमारी, ममता कुमारी आदि उपस्थित थे. वहीं, पिपली बुद्ध बिहार के प्रांगण में सम्राट अशोक बौद्ध महासंघ ने गौतम बुद्ध की जयंती मनायी. समारोह की अध्यक्षता सम्राट अशोक बुद्ध महासंघ के जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने की.
जबकि, मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद संतोष कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पूर्व शिक्षिका वासंती कुंवर तथा उमाशंकर पांडेय ने पंचशील जला कर किया और लोगों से भगवान बुद्ध के बताये मार्गो पर चलने पर बल दिया. कार्यक्रम में शिवकुमार सिंह कुशवाहा, जयप्रकाश सिंह, धर्मदेव सिंह, लाल मोहन सिंह कुशवाहा, सत्य प्रकाश सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










