भटिंडा पुलिस युवती की खोज में पहुंची बक्सर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 May 2015 9:30 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर, कोर्ट : पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से भटिंडा से भगायी हुई युवती रानी कुमारी-काल्पनिक नाम को उसके प्रेमी हरेराम राम के साथ न्यायालय में प्रस्तुत किया. उक्त मामले के बारे में बताया जाता है कि बड़का नुआंव का रहनेवाला अभियुक्त भटिंडा में नौकरी करता था, जहां से उक्त युवती को लेकर […]
विज्ञापन
बक्सर, कोर्ट : पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से भटिंडा से भगायी हुई युवती रानी कुमारी-काल्पनिक नाम को उसके प्रेमी हरेराम राम के साथ न्यायालय में प्रस्तुत किया. उक्त मामले के बारे में बताया जाता है कि बड़का नुआंव का रहनेवाला अभियुक्त भटिंडा में नौकरी करता था, जहां से उक्त युवती को लेकर फरार हो गया था.
इसको लेकर पंजाब पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ उसे शनिवार को गिरफ्तार किया था, जिसे न्यायालय में कानूनी कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया गया. दोनों को लेकर न्यायालय में दिन भर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही.
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि उक्त युवती अपनी मरजी से युवक के साथ आयी थी, जिसे पुलिस अपने साथ वापस ले गयी. वहीं, युवती द्वारा दिये गये बयान के बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वहीं, युवक के विरुद्ध कोई वारंट नहीं होने के कारण छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










