बसमालिकों की हड़ताल समाप्त

Published at :31 Jul 2013 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
बसमालिकों की हड़ताल समाप्त

* कंडक्टर की पिटाई से हुई मौत के बाद बंद था बसों का परिचालन बक्सर : कंडक्टर की हत्या के खिलाफ जिला परिवहन संघ के तत्वावधान में चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम हड़ताल मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों और संघ के पदाधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गयी. परिवहन संघ के […]

विज्ञापन

* कंडक्टर की पिटाई से हुई मौत के बाद बंद था बसों का परिचालन

बक्सर : कंडक्टर की हत्या के खिलाफ जिला परिवहन संघ के तत्वावधान में चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम हड़ताल मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों और संघ के पदाधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गयी.

परिवहन संघ के अध्यक्ष ने हड़ताल समाप्त करने की विधिवत घोषणा की. उल्लेखनीय है कि बक्सर से कैमूर को जाने वाली शैलेंद्रा बस पर सवार शरारती तत्वों ने भाड़ा मांगे जाने पर बस कंडक्टर धीरेंद्र राय को पीटपीट कर अधमरा कर दिया था. इलाज के क्रम में कंडक्टर की मौत हो गयी थी.

कंडक्टर की मौत के खिलाफ वाहन मालिक और वाहनकर्मी एकजुट होकर सड़कों पर उतर आये. वाहन मालिकों ने चार सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन चक्का जाम हड़ताल शुरू कर दी. चक्का जाम हड़ताल के कारण पिछले चार दिनों से जिले के विभिन्न मार्गो पर बसों का आवागमन बंद हो गया था.

मंगलवार को जिला समाहरणालय स्थित परिवहन विभाग के कक्ष में दोनों पक्षों के बीच वार्ता दोपहर के वक्त शुरू हुई. जिला प्रशासन की ओर से जिला परिवहन पदाधिकारी राजकुमार झा और डीएसपी डॉ मो. शिब्ली नोमानी ने वार्ता में भाग लिया. परिवहन मालिकों का कहना था कि जिला प्रशासन के अधिकारी बगैर टिकट लिये बसों में यात्र करने वाले लोगों की धर पकड़ करें, ताकि बसकर्मियों को शरारती तत्वों का कोपभाजन नहीं बनना पड़े.

बस मालिकों ने स्कूली छात्रों को बसों के किराया में रियायत देने की भी बात रखी, लेकिन प्रशासन के समक्ष बस मालिकों ने शर्त रखी कि स्कूलकॉलेज जाने वाले छात्रछात्र अपने साथ पहचान पत्र रखे, तभी उन्हें किराया में रियायत दी जाएगी. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों को पहचान पत्र जारी करने के संबंध में निर्देश देने की बात कही गयी.

प्रशासनिक अधिकारियों ने बस मालिकों को भरोसा दिलाया कि यदि परिचालन के दौरान शरारती तत्व मारपीट की घटना करते हैं, तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें, ताकि उस मामले में तत्काल कार्रवाई की जा सके. घंटों चली वार्ता के बाद सहमति बनी और बसमालिकों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की.

बुधवार से जिले के सभी मार्गो पर बसों का परिचालन पूर्व की तरह शुरू हो जाएगा. वार्ता में बस परिवहन संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार राय, मुक्ति नारायण राय, नवीन राय, जितेन्द्र पांडेय, दयाशंकर दूबे, धनंजय, मनोज राय, डिम्पल राय, सुनील पांडेय आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन