Madhubani: गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में मातम

Updated:
विज्ञापन
Madhubani Rahika drowning two brothers JCB pit accident grieving family

हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन.

एक भाई को बचाने कूदा दूसरा, लेकिन दोनों की जान चली गई. मधुबनी के इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Madhubani News: रहिका थाना क्षेत्र के मलंगिया गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई. दोनों बच्चे जेसीबी द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे में भरे पानी में गिर गए थे.

मृतकों की पहचान श्याम लाल महतो के पुत्र 7 वर्षीय समर कुमार और 5 वर्षीय ऋषि कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे अपनी मां के साथ कमला नहर के पास खेत गए थे. मां खेत में काम कर रही थी, जबकि दोनों बच्चे नहर किनारे खेल रहे थे.

इसी दौरान खेलते-खेलते एक बच्चा गहरे गड्ढे में गिर गया. उसे डूबता देख दूसरा भाई उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण दोनों उसमें डूब गए. कुछ देर बाद जब मां की नजर बच्चों पर पड़ी, तब तक काफी देर हो चुकी थी.

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की.

बताया जा रहा है कि मृतक दोनों भाई ही परिवार के इकलौते बच्चे थे. इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं खुले गड्ढे को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

यह भी पढें: वज्रपात से मकान को भारी नुकसान, परिवार बाल-बाल बचा

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन