बक्सर में मां पर बेटे और बहु ने किया हमला, सास ने दर्ज कराई FIR, बहु ने भी लगाए आरोप

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Buxar News: बक्सर में छोटे बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 60 वर्षीय मां को पीटा,जिसके बाद सास ने बेटे और बहु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. वही दूसरी तरफ बहु ने भी अपने दो भसुर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है.

विज्ञापन

Buxar News: बक्सर से मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई, जहां नगर थाना क्षेत्र के आईटीआई के नजदीक सैनिक कॉलोनी में रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग सास कृष्णा देवी को उनके ही छोटे बेटे प्रशांत कुमार पाण्डेय और बहू कंचन पाण्डेय ने मिलकर उन्हें बेरहमी से पीटा.

सास ने लगाया बेटे-बहू पर गला दबाने का आरोप

60 वर्षीय बुजुर्ग सास कृष्णा देवी का लिखित आवेदन के माध्यम से आरोप है कि उनके छोटे बेटे प्रशांत कुमार पाण्डेय और बहू कंचन पाण्डेय ने मिलकर उन्हें बेरहमी से पीटा. लाठी-डंडे से वार कर बाएं पैर का अंगूठा तोड़ दिया और दाहिना हाथ जख्मी कर दिया. जब उन्हे बचाने के लिए दोनों बेटे गगन पांडेय और मार्कंडेय पांडेय आए तो उन पर भी हमला कर दिया गया. साथ ही सास कृष्णा देवी का दावा है कि छोटे बेटे ने गला दबाकर उन्हें मारने की कोशिश की.

बहु ने भसुरों पर पति का हाथ तोड़ने और चेन छीनने का लगाया आरोप

दूसरी तरफ बहू कंचन कुमारी ने थाने में दिए आवेदन में बेहद गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि उसके दोनों भसुर मार्कंडेय और गगन ने उसके पति प्रशांत पांडेय पर नुकीली चीज और डंडे से हमला किया.जिससे उसके पति का बायां हाथ का अंगूठा टूट गया और कोहनी के पास गहरा जख्म हो गया. साथ ही गला दबाकर हत्या करने की कोशिश भी की गई. जब वह पति को बचाने दौड़ी तो उससे छेड़खानी की गई और गले से 10 ग्राम की सोने की सिकड़ी छीन ली गई. उसकी पीठ पर डंडे से वार किया गया. घायल पति की हालत इतनी गंभीर है कि सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच पटना के लिए रेफर कर दिया गया.

पहले भी धमकी दी गई थी

बहु कंचन ने आवेदन में बताया कि यह पहला हमला नहीं है. दोनों भसुर पहले भी मारपीट और धमकी देते रहे हैं. इसको लेकर न्यायालय में दो बार सनहा दर्ज करा चुकी है. वे गलत तरीके से फंसाकर उसके पति को सरकारी नौकरी से हटवाने की धमकी भी देते रहते हैं.

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों से आवेदन मिले हैं. मामला गंभीर है और पारिवारिक कलह से जुड़ा हुआ लग रहा है. दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं.

Also Read

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन