रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाये

Published at :16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाये

* 10 सूत्री मांगों को लेकर की एकदिवसीय भूख हड़तालबक्सर : रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने और अनुबंध पर बहाल कर्मियों की सेवा नियमित करने सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत बक्सर लोकसभा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला समाहरणालय पर एकदिवसीय भूख हड़ताल की. भूख हड़ताल का […]

विज्ञापन

* 10 सूत्री मांगों को लेकर की एकदिवसीय भूख हड़ताल
बक्सर : रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने और अनुबंध पर बहाल कर्मियों की सेवा नियमित करने सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत बक्सर लोकसभा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला समाहरणालय पर एकदिवसीय भूख हड़ताल की.

भूख हड़ताल का नेतृत्व लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र ओझा ने किया. भूख हड़ताल की शुरुआत के पहले जिला यूथ कांग्रेस के संयोजक डॉ मनोज पांडेय ने माला पहना कर उनका हौसला बढ़ाया. सभा को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस नेता अमित कुमार द्विवेदी ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए खिंचाई की. उन्होंने लोकतंत्र को कुचलने वाली सरकार को बरखास्त करने की राष्ट्रपति से मांग की.

लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र ओझा ने भ्रष्टाचारमुक्त बिहार और भारत के निर्माण के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने की अपील की. भूख हड़ताल पर बैठनेवालों में नागेश दत्त पांडेय, राहुल चौबे, रोहित दूबे, अजय चौबे, आशुतोष त्रिपाठी, अजय ओझा, शिवजी यादव, सुनील सिंह, सोनू शुक्ला, विवेक पाठक, विकास द्विवेदी, गणोश पांडेय, अमरेन्द्र दूबे सहित अन्य लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन