शादी में आयी आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Updated:
विज्ञापन

राजपुर पुलिस स्टेशन

Buxar News: बक्सर के एक शादी समारोह में आयी आर्केस्ट्रा डांसर के साथ गांव के ही कुछ मनचले युवकों ने दुष्कर्म किया. जब आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम समाप्त हुआ तो मौका पाकर मनचलों ने डांसर को गांव से बाहर ले जाकर घटना को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गये.

विज्ञापन

Buxar News: बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक शादी समारोह में अपनी कला का प्रदर्शन करने आयी 22 वर्षीय आर्केस्ट्रा डांसर के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य वारदात को अंजाम दिया. यह घटना इस समय ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसे बेहोशी की हालत में वहीं छोड़ दिया और फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.

कार्यक्रम खत्म होने के बाद हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी शिवपूजन राजभर के घर शुक्रवार की रात को बारात आयी थी. जिसमें मनोरंजन के लिए नया भोजपुर क्षेत्र से लड़की पक्ष की तरफ से आर्केस्ट्रा बुलाया गया था. देर रात तक चले कार्यक्रम के बाद जब डांसर वापस लौटने की तैयारी में थी, तभी गांव के कुछ युवकों ने उसे जबरन उठा लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

गांव से बाहर ले जाकर दिया घटना को अंजाम

डांसर ने आरोप लगते हुए कहा की युवकों ने उसे गांव से बाहर बधार में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालात में वहीं छोड़कर फरार हो गये. शनिवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर युवती पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.

पुलिस कर रही ममाले की जांच

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. जब डांसर को होश आया तो उसने गांव के कुछ युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया. इसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. जिससे पूछताछ जारी है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

एसएचओ निवास कुमार ने बताया की पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

Also Read छतौनी में बड़ी कार्रवाई, रेड लाइट एरिया में दबिश से मचा हड़कंप

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन