सास की गला दबा कर हत्या

बक्सर/ नावानगर : नावानगर थाना क्षेत्र के उसरा गांव में शुक्रवार को बहू, ससुर सहित अन्य परिजनों के सहयोग से सास की गला दबा कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल पायी हत्या के इस मामले में […]
बक्सर/ नावानगर : नावानगर थाना क्षेत्र के उसरा गांव में शुक्रवार को बहू, ससुर सहित अन्य परिजनों के सहयोग से सास की गला दबा कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल पायी
हत्या के इस मामले में अब तक गिरफ्तारी की खबर नहीं है. पुलिस के अनुसार, भोजपुर जिले के अगियांव बाजार थाना क्षेत्र के लहठान गांव की बालमती देवी की शादी 20 वर्ष पूर्व उसरा गांव के ललन कहार के साथ हुई थी. शादी के लंबे समय बाद भी बालमती देवी का गोद सूना था. इसे लेकर परिवार के लोग नाराज रहा करते थे.
पुलिस का कहना है कि बालमती देवी के भाई से उसका पति व परिवार के अन्य लोग हमेशा पैसों की डिमांड करते थे. गुरुवार को परिजनों ने बालमती देवी के भाई उधारी कहार से दस हजार रुपये की मांग की थी. बताया जाता है कि रुपये नहीं मिलने से नाराज बालमती देवी की बहू गूंगी देवी, पति ललन कहार समेत अन्य ने सुनियोजित ढंग से उसकी गला दबा कर हत्या कर दी.
हत्या की खबर मिलते ही बालमती देवी का भाई उधारी कहार लहठान से उसरा पहुंचा और पुलिस के सहयोग से शव बरामद कराया. मृत महिला बालमती देवी के भाई के बयान पर पुलिस ने उसकी बहू, पति सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है.
* बहू, पति समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज
* दस हजार रुपये की मांग की गयी थी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










