नये ओवरब्रिज की मिलेगी सौगात

Published at :16 Jul 2013 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
नये ओवरब्रिज की मिलेगी सौगात

* डीआरएम ने बक्सर स्टेशन का किया निरीक्षणबक्सर : डीआरएम के आगमन को लेकर शुक्रवार को स्टेशन परिसर में सब कुछ चकाचक नजर आया. रेलवे के कर्मी भी चुस्त-दुरुस्त नजर आये. डीआरएम एलएम झा ने स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान कई तरह की शिकायतें मिली, जिन पर डीआरएम ने उचित कार्रवाई करने का निर्देश […]

विज्ञापन

* डीआरएम ने बक्सर स्टेशन का किया निरीक्षण
बक्सर : डीआरएम के आगमन को लेकर शुक्रवार को स्टेशन परिसर में सब कुछ चकाचक नजर आया. रेलवे के कर्मी भी चुस्त-दुरुस्त नजर आये. डीआरएम एलएम झा ने स्टेशन का निरीक्षण किया.

इस दौरान कई तरह की शिकायतें मिली, जिन पर डीआरएम ने उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर एक नये ओवरब्रिज का निर्माण कार्य मार्च 2014 तक पूरा कर किये जाने की बात कही. वहीं तत्काल टिकट काउंटर पर दलालों से यात्रियों को छुटकारा दिलाने के लिए डीआरएम ने आरपीएफ के इंस्पेक्टर विनय महाराज को खुद काउंटर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया.

स्टेशन मास्टर महेंद्र सिंह से पूछताछ के दौरान पांचों काउंटरों के नहीं खुलने की बात पर डीआरएम भड़क गये और स्टेशन मास्टर को जम कर फटकार लगायी. डीआरएम ने सुबह के समय सभी काउंटरों को खोलने का आदेश दिया. साथ ही महिला व सीनियर सिटीजन को हर संभव विशेष सुविधा देने की बात कही.

पूछताछ केंद्र का फोन रिसीव नहीं करने की समस्या पर डीआरएम ने कहा कि कर्मी की संख्या कम तथा भीड़ अधिक होने के कारण समस्या बनी हुई है. वर्तमान समस्या पर डीआरएम ने अपनी विवशता जाहिर की है. डीआरएम ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की दिशा में हर संभव प्रयास करने की बात कही. डीआरएम ने तत्काल टिकट में दलालों की हस्तक्षेप की बात को नकारते हुए कहा कि रेलवे अपने कार्य में बेहतर कर रहा है. कन्फर्म तथा वेटिंग टिकट के संबंध में उन्होंने बताया कि तत्काल काउंटर से रोजाना अधिक से अधिक यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल रहा है.

इसमें एक जून को 18 परची पर 49 लोगों को कन्फर्म टिकट दिया गया. पांच जून को 21 परची पर 69 लोगों को और शुक्रवार को 25 परची पर 68 लोगों को कन्फर्म तथा आठ परची पर 17 लोगों को वेटिंग का टिकट मिला है. महिलाओं के लिए भविष्य में हर सुविधा देने की बात कही.

* पांचों काउंटर नहीं खुलने की शिकायत पर स्टेशन मास्टर को लगायी फटकार
* यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी करने का दिया भरोसा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन