अबीर-गुलाल उड़ा निकाला विजय जुलूस

* मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधानसभा में बहुमत के बाद कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नबक्सर-डुमरांव : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधानसभा में बुधवार को बहुमत मिलने के बाद जदयू कार्यकर्ताओं ने बक्सर व डुमरांव में जश्न मनाया. जदयू कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए जम कर अबीर गुलाल उड़ाये और मिठाइयां बांटीं. कार्यकर्ताओं ने इस […]
* मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधानसभा में बहुमत के बाद कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
बक्सर-डुमरांव : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधानसभा में बुधवार को बहुमत मिलने के बाद जदयू कार्यकर्ताओं ने बक्सर व डुमरांव में जश्न मनाया. जदयू कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए जम कर अबीर गुलाल उड़ाये और मिठाइयां बांटीं.
कार्यकर्ताओं ने इस अवसरपर बक्सर व डुमरांव में एक विजय जुलूस निकाला. बक्सर नगर में वीर कुंवर सिंह प्रतिमा के समीप से जदयू के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राम व्यास सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव राज नारायण पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाल और एक दूसरे को गुलाल लगा कर बधाइयां दीं.
जुलूस में संजय सिंह, विनोद कुमार सिंह, सदरे आलम, राम मूर्ति राम, प्रभु गोड़, मुन्ना पासवान, संजय चौधरी, निर्मल पासवान, कमलेश सिंह, नागेंद्र प्रजापति, नरेंद्र सिंह, परशुराम सिंह, मोहन चौधरी, चतुरी चौहान, मदन गोपाल लाल, विमल कुमार, हीरा भर, शिवजी सिंह, मोहन बिंद, राजकुमार यादव, सुनील बारी, सुरेश कुशवाहा, हारून खां, आशीष कुमार, भोला राम, सत्य प्रकाश सिंह, दशरथ पासवान आदि शामिल थे.
डुमरांव प्रतिनिधि के अनुसार कार्यकर्ताओं ने नया थाने से लेकर स्टेशन रोड, गोला रोड व चौक रोड होते हुए राजगढ़ फाटक तक विजय जुलूस निकाला. कार्यकर्ता गर्मजोशी के साथ नीतीश कुमार जिंदाबाद आदि नारे लगा रहे थे.
जदयू नेता गोपाल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि अब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा केंद्र को शीघ्र देनी चाहिए. जदयू के श्रीभगवान गुप्ता, संजय चंद्रवंशी, विशोका चंद, छोटक शर्मा आदि ने भी संबोधित किया. वहीं, जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अजीत कुमार जायसवाल ने इस खुशी के मौके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है.
इस मौके पर प्रदेश महासचिव राजकुमार शर्मा, दिनेश सिंह, अशोक मिश्र, बड़े तिवारी, नथुनी खरवार, मदन जायसवाल, उमेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, शत्रुघ्न गुप्ता, विजय चौधरी, मुख्तार अंसारी, सुशील राय, सुरेश राय, संत गोड़, महेंद्र राम, मदन राजभर, जियाउल हक, मो. आसिफ, कमरूद्दीन, कृष्णा श्रीवास्तव, विजय पासवान, अनिल केशरी, नंद जी गांधी, बबलू सिंह, कुमार नागेन्द्र, राम उदार सिंह सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










