शहर की बदलेगी सूरत

Published at :16 Jul 2013 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
शहर की बदलेगी सूरत

बक्सर : शहर के सौंदर्यीकरण की पहल शुरू हो गयी है. शहर की सूरत को बदलने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय शहरी स्वच्छता नीति के तहत टीम बक्सर पहुंची. टीम ने नगरीय व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर नप के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया. टीम के साथ जनप्रतिनिधियों की यह […]

विज्ञापन

बक्सर : शहर के सौंदर्यीकरण की पहल शुरू हो गयी है. शहर की सूरत को बदलने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय शहरी स्वच्छता नीति के तहत टीम बक्सर पहुंची. टीम ने नगरीय व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर नप के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया.

टीम के साथ जनप्रतिनिधियों की यह पहली बैठक है. टीम ने जनप्रतिनिधियों से शहर की मौजूदा हालात पर खुल कर चर्चा की. टीम ने बताया कि शहरी स्वच्छता नीति के तहत शहर में सफाई की स्थिति, बस स्टैंडों के पास शौचालय की स्थिति, नगरवासियों के लिए पेयजल एवं शहर में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लेकर इन सभी जरूरतों को सुदृढ़ किया जायेगा.

जनप्रतिधियों से टीम के लोगों ने नगर विकास को लेकर सुझाव भी मांगा. मौके पर मुख्य वार्ड पार्षद मीना सिंह, इफतेखार अहमद, अरशद फिरोज, टीम के रवि राठौर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन