हत्या की घटना को अंजाम देने जा रहे अपराधी को पुलिस ने दबोचा

Updated at : 18 Feb 2020 3:16 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या की घटना को अंजाम देने जा रहे अपराधी को पुलिस ने दबोचा

बक्सर : हत्या की घटना को अंजाम देने जा रहे एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अपराधी के पास से दो हथियार भी बरामद की है. साथ ही 40 कारतूस की भी बरामद की है. वहीं एक अपराधी भागने में सफल रहा. पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर पूछताछ कर रही है. […]

विज्ञापन

बक्सर : हत्या की घटना को अंजाम देने जा रहे एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अपराधी के पास से दो हथियार भी बरामद की है. साथ ही 40 कारतूस की भी बरामद की है. वहीं एक अपराधी भागने में सफल रहा. पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर पूछताछ कर रही है. अपराधियों की कुंडली भी खंगाला जा रहा है.

ये उक्त बातें सदर एसडीपीओ सतीश कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ कार्यालय में सोमवार को कहीं. गिरफ्तार अपराधी भोजपुर जिले के तियर थाना क्षेत्र के मनियारा गांव का रहने वाला अजीत कुमार सिंह बताया जाता है.
सदर एसडीपीओ सतीश कुमार ने बताया कि रविवार की देर शाम सूचना मिली कि दो अपराधी बक्सर-सिकरौल नहर रोड से हथियार लेकर कहीं जा रहे हैं. सूचना मिलते ही एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के नेतृत्व में सदर एसडीपीओ सतीश कुमार, डीआइयू अविनाश कुमार, राजेश मालाकार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, विंदेश्वरी दूबे को टीम में शामिल किया गया.
इसके बाद भभुअर गांव के समीप छापेमारी की गयी जहां पुलिस को देखते एक युवक भागने में सफल रहा. पुलिस ने एक का पीछा कर पकड़ लिया. जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से बैग में एक दो नाली रेगुलर गन, काबाईन, मैगजीन, मोबाइल और 40 गोली बरामद हुआ. जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि वह भोजपुर जिले के बिहिया में जमीनी विवाद में हत्या करने के लिए हथियार लाया था.
हथियार में कुछ खराबी थी जिसे दिखाने के लिए वह यूपी के गाजीपुर रात में निकलने वाला था. इसके बाद रात में ही बनवाकर वह बक्सर आता और इसके बाद वह बिहिया जाता. हथियार ठीक कराने के बाद वह जमीन विवाद को लेकर एक युवक की हत्या करता. वहीं गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस को बताया कि उसका साथी ने उसे हथियार दिलाया था.
वही जानता है कि हथियार किसका है और कहां से आया है. पुलिस उसके साथी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. साथ ही गिरफ्तार अपराधी की कुंडली खंगाल रही है. बहुत जल्द उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
फायरिंग व मारपीट के मामले में अजीत जा चुका है जेल
गिरफ्तार अपराधी बिहिया में गोली चलाने और मारपीट मामले में एक बार पहले भी जेल जा चुका है. उसका भाई अभी एक मामले में जेल में बंद है. फिलहाल पुलिस उसकी कुंडली खंगाल रही है. सदर एसडीपीओ सतीश कुमार ने बताया कि एक बार गोली चलाने और मारपीट में जेल जा चुका है. भोजपुर पुलिस से इसकी कुंडली खंगाली जा रही है. बहुत जल्द पुलिस इसकी कुंडली खंगालेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन