Buxar News : कजरिया गांव में हनुमंत महायज्ञ शुरू, चौसा महादेवा घाट से निकली भव्य कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
buxar news

सात दिवसीय भव्य हनुमंत महायज्ञ

Buxar News : बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड अंतर्गत कजरिया गांव में सात दिवसीय भव्य हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है. महायज्ञ के पहले दिन श्रद्धालुओं द्वारा चौसा के महादेवा घाट से 22 किलोमीटर की भव्य कलश यात्रा निकाली गई.

विज्ञापन

Buxar News (पंकज कमल) : राजपुर प्रखंड के कजरिया गांव में सात दिवसीय भव्य हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय माहौल में हुआ. संत देवानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस महायज्ञ के पहले दिन श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली. श्रद्धालु गाजे-बाजे और जयघोष के साथ चौसा के महादेवा घाट पहुंचे, जहां गंगा स्नान के बाद आचार्य अखिलेश जी के निर्देशन में कलश पूजन व संकल्प कराया गया. मुख्य यजमान भुवनेश्वर नाथ पाण्डेय ने प्रधान कलश की पूजा की. इसके बाद श्रद्धालु 22 किलोमीटर की यात्रा तय कर वापस यज्ञ स्थल लौटे. इस कलश यात्रा में सर्वेश्वर पाण्डेय, सुजीत पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए.

प्रतिदिन होंगे कई धार्मिक आयोजन, काशी के विद्वान करा रहे अनुष्ठान

समिति के सदस्यों ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस महायज्ञ के मुख्य आकर्षणों में प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक हवन-पूजन किया जाएगा. इसके बाद शाम तीन बजे से छह बजे तक काशी की मानस बाल विदुषी शिखा तिवारी द्वारा रामकथा का वाचन होगा, जबकि शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान काशी से आए आचार्य महेश पांडेय सहित कई विद्वान अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है.

Also Read: बटाने पुल बंद के बाद भारी वाहनों के लिए नया रूट चार्ट जारी, जिला प्रशासन ने लागू की वैकल्पिक व्यवस्था

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन