वीडियो वायरल मामले में युवक गिरफ्तार

मल विगहा गांव में झारखंड पुलिस ने पोर्न वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया.
चंडी. मल विगहा गांव में झारखंड पुलिस ने पोर्न वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान दिनदयाल केवट के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है. एसआइ अभिनव कुमार और आशीष कुमार गौतम ने बताया कि मुकेश कुछ दिनों पहले तमिलनाडु की एक कंपनी में काम करता था. इसी दौरान उसने किसी व्यक्ति का पोर्न वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया. पीड़ित ने झारखंड में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकेश को मल विगहा से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




