प्रेमजाल में युवक को फंसाकर मांगी फिरौती

नालंदा जिले के पावापुरी सहायक थाना क्षेत्र स्थित चोरसुआ गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध के नाम पर एक युवक को कथित रूप से जाल में फंसाकर उससे लाखों रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगा है.
गिरियक. नालंदा जिले के पावापुरी सहायक थाना क्षेत्र स्थित चोरसुआ गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध के नाम पर एक युवक को कथित रूप से जाल में फंसाकर उससे लाखों रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगा है. पुलिस ने इस मामले में एक युवती को हिरासत में लिया है, जबकि युवक का अब तक पता नहीं चल सका है. जानकारी के मुताबिक, शेखपुरा जिले के पांची गांव निवासी 22 वर्षीय बिक्रम कुमार को चोरसुआ गांव की एक युवती ने अपने संपर्क में लिया और उसे गांव बुलाया. आरोप है कि इसके बाद युवक पर पैसों का दबाव बनाया गया और क्रमशः 6 लाख, 4 लाख होते हुए 2 लाख रुपये की मांग की गई. मामले के सामने आने के बाद युवक के पिता सागर रविदास ने शेखोपुर थाना में अपहरण की आशंका जताते हुए आवेदन दिया. शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में कई थानों की संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई. रातभर चली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरसुआ के त्रिवेणी धाम समेत कई संभावित ठिकानों पर तलाशी ली. शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिलने के बावजूद, तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने सुबह आरोपी युवती को उसके घर से हिरासत में ले लिया. पावापुरी सहायक थाना की अधिकारी भावना कुमारी के अनुसार, युवती से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क और घटनाक्रम का खुलासा हो सके. वहीं, युवक की बरामदगी और अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है. स्थानीय पावापुरी सहायक थाना पदभार में रहे पु अनि भावना कुमारी ने बताई कि पुलिस द्वारा बताया गया कि इस संबंध में पीड़ित युवक के पिता द्वारा शेखोपुर थाना में अपहरण किये जाने का आवेदन दिया गया था. आवेदन मिलने के बाद पुलिस हरकत में आयी और राजगीर डीएसपी, शेखोपुर, गिरियक, पावापुरी, कतरीसराय, दीपनगर सहित कई थाना पुलिस मिलकर चोरसुआ के त्रिवेणी धाम में आरोपी एवं पीड़ित की तलाश करती रही. लेकिन अहले सुबह मोबाइल के लोकेशन पर जाल रचने वाली लड़की को हिरासत मेंं लिया गया. फिलहाल उससे पूछ ताछ के लिए लाया गया है और पीड़ित बिक्रम एवं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










