हरनौत में स्कूल वाहन पलटने से 11 बच्चे और शिक्षिका जख्मी

Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :29 Apr 2026 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
हरनौत में स्कूल वाहन पलटने से 11 बच्चे और शिक्षिका जख्मी

एक निजी स्कूल के मैजिक वाहन बुधवार को घर छोड़ने के दौरान तेज रफ्तार के कारण सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई.

विज्ञापन

हरनौत. एक निजी स्कूल के मैजिक वाहन बुधवार को घर छोड़ने के दौरान तेज रफ्तार के कारण सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. हादसे में मैजिक में सवार 11 बच्चा-बच्ची और एक शिक्षिका घायल हो गए. चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और सभी को बाहर निकाला. घायलों को रहुई सीएचसी में भर्ती कराया गया है. बच्चों का गार्जियन कारू महतो ने बताया कि बुधवार दोपहर के स्कूल की छुट्टी के बाद मैजिक वाहन बच्चों को लेकर बोधनगर से गोपालपुर चौरिया की तरफ जा रही थी. बस में नर्सरी से क्लास 5 तक के 10 बच्चे बच्चियों और शिक्षिका संजू देवी मौजूद थीं. बोधनगर गोपालपुर पथ पर अमेत्रा गांव के पास ड्राइवर ने ओवरटेक करने के चक्कर में रफ्तार बढ़ा दी. तभी सड़क पर बने गड्ढे में वाहन का अगला चक्का चला गया. संतुलन बिगड़ने से बस बाईं तरफ गड्ढे में पलट गई. बस का शीशा टूट गया और बच्चे सीट से गिरकर एक-दूसरे पर जा गिरे. हादसे में 11 बच्चे बच्चियों और शिक्षिका संजू देवी घायल हो गए. घायलों में सत्यम कुमार 10 वर्षीय आदित्य कुमार 6 वर्षीय दिव्यांशु कुमार 5 वर्षीय शिवानी कुमारी 7 वर्षीय सूर्यकांत कुमार 12 वर्षीय पलक कुमारी 10 वर्षीय सुहानी कुमारी 6 वर्षीय शिव कुमार 8 वर्षीय विकास कुमार 12 वर्षीय पलक कुमारी शिक्षाका संजू देवी के सिर और हाथ में चोट आई है. ग्रामीणों ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. सभी घायलों को रहुई सीएचसी ले जाया गया. प्रभारी डॉ. प्रेम शम्भु ने बताया कि दो बच्चों के सिर में टांके लगे हैं. एक एक शिक्षका के सिर में टांके लगे है. बाकी को हल्की चोटें हैं. सभी खतरे से बाहर हैं. प्राथमिक उपचार के बाद 7 बच्चों को घर भेज दिया गया. तीन बच्चों को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है एक शिक्षका को भी रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन