पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग को पीटा, अस्पताल में भर्ती

Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :29 Apr 2026 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग को पीटा, अस्पताल में भर्ती

नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के डेढ़घारा गांव में बुधवार सुबह एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के डेढ़घारा गांव में बुधवार सुबह एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. घटना में एक बुजुर्ग को उसके ही बेटे और पोते ने लाठी-डंडे और ईंट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल बुजुर्ग की पहचान स्वर्गीय गिरनारी यादव के पुत्र गांधारी यादव के रूप में की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्व. गांधारी यादव के पुत्र गनौरी यादव सुबह अपने खेत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनके बेटे और पोते के साथ जमीन को लेकर विवाद हो गया. पीड़ित ने बताया कि उनके तीन पुत्र हैं और सभी के बीच पहले ही संपत्ति का बंटवारा हो चुका है. उनके हिस्से में लगभग 12 कट्ठा जमीन आई थी. आरोप है कि उनके बेटे ने उनकी जमीन पर जबरन जुताई कर फसल लगा दी थी. जब गांधारी यादव अपने हिस्से की फसल को लेकर बात करने पहुंचे, तो विवाद बढ़ गया. इसी दौरान बेटे और पोते ने मिलकर उन पर हमला कर दिया. लाठी-डंडे और ईंट से की गई पिटाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और काफी खून बहने के कारण मौके पर ही बेहोश हो गए. घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल, खबर लिखे जाने तक इस मामले में थाने में कोई औपचारिक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन