ePaper

सामस विष्णुधाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को करेंगे हरसंभव मदद : विधायक

Updated at : 18 Nov 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
सामस विष्णुधाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को करेंगे हरसंभव मदद : विधायक

बरबीघा प्रखंड के सामस विष्णुधाम मंदिर परिसर में पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बरबीघा के नवनिर्वाचित विधायक डॉ कुमार पुष्पंजय ने दीप प्रज्वलित कर की.

विज्ञापन

शेखपुरा. बरबीघा प्रखंड के सामस विष्णुधाम मंदिर परिसर में पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बरबीघा के नवनिर्वाचित विधायक डॉ कुमार पुष्पंजय ने दीप प्रज्वलित कर की. इस मौके पर उन्होंने कहा की सामस विष्णुधाम के लिए विकास के लिए वह हरसंभव मदद करेंगे. उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि विधायक बनने के बाद यह पहला कार्यक्रम सामस विष्णुधाम से शुरू कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह बरबीघा के लोगों ने लाड़-प्यार आशीर्वाद देकर विधायक बनाया है. वह सदैव लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे. इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन सिंह, पूर्व मुखिया पंकज कुमार, उप मुखिया चमन सिंह, रत्न सिंह इत्यादि ने विधायक का जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर भाजपा नेता संजीत प्रभाकर, गौतम कुमार, वरुण कुमार, जेडीयू नेता संतोष कुमार शंकु, वार्ड पार्षद सुजीत कुमार साव, समाजसेवी चिंटू कुमार, आदि उपस्थित थे.

पांच दिवसीय आयोजन बना आकर्षण का केंद्र : पांच दिवसीय यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव 18 से 22 नवंबर तक चलेगा. जिसमें प्रतिदिन विविध धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. वहीं समारोह स्थल पर भव्य पंडाल बनाए गए हैं. जहां रात में वृंदावन से पहुंचे कलाकार रासलीला का मंचन कर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं. इसके साथ ही वृंदावन से पहुंचे प्रवचनकर्ता ब्रजमोहन पाठक के द्वारा प्रवचन किया जा रहा है. यहां भव्य मेला भी लगाया गया है. जिसमे आकर्षक झूले भी लगाये गये हैं. मेले में स्थानीय दुकानदारों द्वारा मिठाइयों, खिलौनों, झूलों, खेल-तमाशों और आकर्षक सामानों की दुकानों ने पूरे वातावरण ने उत्सव का रूप बना हुआ है.

कला संस्कृति विभाग की ओर से 20 को सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विष्णुधाम महोत्सव का आयोजन सामस में किया जा रहा है. इस अवसर पर 20 नवंबर को 4 बजे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम आरिफ अहसन, द्वारा किया जायेगा. इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पटना की मशहूर भजन एवं लोक गायिका मेनका कुमारी एवं लोक नृत्य कला के लिए प्रसिद्ध सृष्टि फाउंडेशन के कलाकारों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया जायेगा. इसके साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी कला को प्रदर्शित कर निखारने हेतु मंच प्रदान किया जायेगा. जिला प्रशासन सभी जिलावासियों को इस महत्वपूर्ण अवसर पर भाग लेकर कलाकारों की हौसला अफजाई करने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन