कन्या मध्य विद्यालय हरनौत की दो छात्रा गर्मी से बेहोश

Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :11 May 2026 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
कन्या मध्य विद्यालय हरनौत की दो छात्रा गर्मी से बेहोश

हरनौत बाजार स्थित कन्या मध्य विद्यालय बीच बाजार में सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब वर्ग छः की छात्रा रिकुं कुमारी और प्रियंका कुमारी अचानक बेहोश हो गई. उस समय विद्यालय में तीसरी घंटी चल रही थी.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. हरनौत बाजार स्थित कन्या मध्य विद्यालय बीच बाजार में सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब वर्ग छः की छात्रा रिकुं कुमारी और प्रियंका कुमारी अचानक बेहोश हो गई. उस समय विद्यालय में तीसरी घंटी चल रही थी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक महारानी देवी ने इस संबंध में बताया कि दोनों छात्राएं पढ़ाई के दौरान अचानक बेहोश हो कर गिर गई. छात्र- शिक्षकों के सहयोग से तत्काल दोनों छात्राओं को ठंडा पानी और ग्लूकोज पिलाकर होश में लाया गया. बाद में इसकी सूचना दोनों छात्राओं के परिजनों को दी गई. छात्राओं के परिजन विद्यालय आकर छात्रा को इलाज के लिए अपने साथ लेकर गए. उन्होंने कहा कि स्कूल में वर्ग प्रथम से लेकर आठवीं तक लगभग 200 बच्चे उपस्थित थे. बच्चों को पढ़ाने के लिए विद्यालय में आठ शिक्षक- शिक्षिकाएं नियुक्ति हैं, लेकिन सोमवार को मात्र दो शिक्षक ही विद्यालय में उपस्थित थे. विद्यालय के पांच शिक्षक जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त है. जबकि एक शिक्षक बीमार है. उन्होंने बताया कि स्कूल में लगभग 270 बच्चे नामांकित है, जबकि विद्यालय में मात्र चार कमरे मौजूद हैं. शिक्षक की कमी के कारण एक ही कमरे में क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को बैठाया गया था. संयोगवश उसी समय बिजली भी कट गई और पंखा चलना बंद हो गया था. काफी गर्मी के कारण दोनों छात्राएं बेहोश हो गई. प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नितेश कुमार रंजन ने कहा कि बेहोशी का मामला संज्ञान में नहीं आया है. हालांकि स्कूल की बुनियादी अवसंरचना के निर्माण के लिए विभाग को पूर्व में लिखा गया है. इसमे़ स्कूल की कमियों को चिह्नित कर उन्हें दिया गया है.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन