मानपुर गांव में आपसी विवाद में मारपीट, तीन घायल

Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :11 May 2026 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
मानपुर गांव में आपसी विवाद में मारपीट, तीन घायल

सारे थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

अस्थावां. सारे थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोतिया के आपसी विवाद में घर के पास बैठे तीन लोगों को एक पक्ष ने तेज रफ्तार वाहन से टक्कर मार दी. इस घटना में दो महिलाएँ और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर पहले एक महिला के साथ मारपीट हुई थी. उसी को देखने के लिए उसकी दो बेटियां मानपुर गांव आई थीं. सोमवार सुबह तीनों लोग घर के बाहर बैठे थे, तभी उनके भतीजे ने तेज रफ्तार ऑटो लेकर पहुँचकर जानबूझकर तीनों को टक्कर मार दी. आरोप है कि टक्कर मारने के बाद आरोपी ने उनके साथ मारपीट भी की. घायलों को अस्थावां रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल रेफर किया गया़ थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शंभु राम ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन