अंचल में काम पर लौटे राजस्व कर्मचारी

Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :11 May 2026 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
अंचल में काम पर लौटे राजस्व कर्मचारी

बिहार राज्य राजस्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद सोमवार को अस्थावां अंचल कार्यालय में एक बार फिर चहल-पहल लौट आई.

विज्ञापन

अस्थावां. बिहार राज्य राजस्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद सोमवार को अस्थावां अंचल कार्यालय में एक बार फिर चहल-पहल लौट आई. राजस्व कर्मचारियों के काम पर वापस आने से लंबे समय से लंबित पड़े मामलों के निष्पादन में अब तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है. हड़ताल के कारण दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, लगान रसीद निर्गत, परिमार्जन, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे थे. इससे आम लोगों को लगातार कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा था और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. सोमवार को अंचल कार्यालय में कर्मचारियों ने नियमित रूप से अपने कार्यों का निष्पादन शुरू किया. कार्यालय पहुंचे लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी. कई आवेदकों ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनका जरूरी काम रुका हुआ था, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. अंचल कार्यालय के कर्मियों ने बताया कि सरकार और संघ के बीच सकारात्मक वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त की गई है. अब प्राथमिकता के आधार पर लंबित आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा, ताकि आम लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके. हड़ताल समाप्त होने के बाद अंचल कार्यालय में फिर से सामान्य कामकाज शुरू हो गया है और लोगों को उम्मीद है कि अब उनके रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन