शिक्षकों का सेल्फ स्टीम वेस्ड लाईफ स्कील प्रशिक्षण आज

Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :11 May 2026 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों का सेल्फ स्टीम वेस्ड लाईफ स्कील प्रशिक्षण आज

जिले के सात विभिन्न प्रखंडों के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का सेल्फ स्टीम वेस्ड लाईफ स्कील प्रशिक्षण मंगलवार को दिया जायेगा.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिले के सात विभिन्न प्रखंडों के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का सेल्फ स्टीम वेस्ड लाईफ स्कील प्रशिक्षण मंगलवार को दिया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान मो शाहनवाज ने दी. उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा कार्यालय के भूतल स्थित सभागार में आयोजित किया जाएगा. प्रशिक्षण में अस्थावां,बिहार शरीफ, हरनौत, बिन्द, एकंगर सराय तथा चंडी प्रखंडों के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रत्येक विद्यालय से एक-एक शिक्षक भाग लेंगे. शिक्षकों का यह जिलास्तरीय प्रशिक्षण एक दिवसीय व गैर आवासीय प्रशिक्षण है. उन्होंने बताया कि जिले में यह प्रशिक्षण यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम के अगले चरण में जिला स्तर पर चयनित प्रारंभिक एवं माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों से एक-एक शिक्षक का एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण भी आयोजित किया जायेगा. उक्त प्रशिक्षण में राज्य स्तर पर प्रशिक्षित किए गए ””””””””मुख्य प्रशिक्षक”””””””” मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे. इस प्रशिक्षण में संबंधित शिक्षकों को शामिल होना आवश्यक है.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन