रजौली टोल टैक्स के पास हादसे में दो ने गंवायी जान

Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :11 May 2026 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
रजौली टोल टैक्स के पास हादसे में दो ने गंवायी जान

रजरप्पा से लौट रहे कार सवारों की रजौली टोल टैक्स के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या एक से बढ़कर अब दो हो गई है.

विज्ञापन

चंडी (नालंदा).रजरप्पा से लौट रहे कार सवारों की रजौली टोल टैक्स के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या एक से बढ़कर अब दो हो गई है. पहले हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी, वहीं गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद चंडी थाना क्षेत्र के बिरनावां गांव में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार, 5 मई मंगलवार देर रात रजरप्पा से बिरनावां गांव लौट रही एक कार रजौली टोल टैक्स के समीप सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई थी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में बिरनावां गांव निवासी अरविंद प्रसाद के 27 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी.वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल सूरज कुमार का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. परिजनों ने उसे बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन रविवार की रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. सूरज कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस हादसे में धर्मराज यादव, लालटूस यादव, माहीप कुमार और रविकांत कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया. घायल माहीप कुमार ने बताया कि कार काफी तेज गति में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा भिड़ी. घटना की सूचना मिलते ही रजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. एक ही हादसे में दो युवकों की मौत से बिरनावां गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन