ePaper

प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Updated at : 16 Oct 2025 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पटना प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025- 26 का आयोजन मंगलवार से पटना स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में किया जा रहा है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. पटना प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025- 26 का आयोजन मंगलवार से पटना स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में किया जा रहा है. विद्यालय खेल प्रतियोगिता के प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी भी उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता के तीसरे दिन जिले के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छ: गोल्ड मेडल सहित कुल 10 मेडल पर कब्जा जमाया. इस संबंध में जिला खेल पदाधिकारी शालिनी प्रकाश ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि प्रमंडल स्तर पर कुल 23 प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है . इसमें तीन वर्गों में अंडर- 14, अंडर -17 तथा अंडर-19 वर्ग में जिले के छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं. प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में पटना, भोजपुर, नालंदा, बक्सर, रोहतास एवं कैमूर जिलों के खिलाड़ी भाग लिए .उन्होंने बताया कि प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रातियोगिता, 2025- 26 के तीसरे दिन की खेल प्रतियोगिता में जिले के अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी सोम कुमार ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जबकि 1500 मीटर की दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया है. इसी प्रकार सतवीर सिंह ने इसी आयु वर्ग में 400 मीटर की दौड़ में रजत पदक पर कब्जा जमाया. अंडर-19 वर्ग के ही खिलाड़ी विप्लव पांडेय ने जैवलिन थ्रो तथा डिस्क्स थ्रो दोनों में स्वर्ण पदक हासिल किया है. उन्होंने बताया कि अभिषेक कुमार अंडर 17 के 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 1500 मीटर की दौड़ में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया है. इसी प्रकार अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी साहिल राज ने हाई जंप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है. जबकि अंडर- 14 वर्ग के शॉट पुट में प्रशांत कुमार जबकि डिस्क थ्रो में राजवीर कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया है. जिले के खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर जिला खेल पदाधिकारी सहित विभिन्न खेल प्रेमियों के द्वारा शुभकामना तथा बधाई दी गई है. खेल प्रतियोगिता का आयोजन 18 अक्टूबर तक किया जाएगा. जिसमें कुल 23 प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन