आटा घोल पीने से बिगड़ी तबीयत, पटना रेफर

स्थानीय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में एक अजीब मामला सामने आया, जहां सत्तू समझकर आटा का घोल पी लेने से एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई.
हिलसा. स्थानीय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में एक अजीब मामला सामने आया, जहां सत्तू समझकर आटा का घोल पी लेने से एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई. जानकारी के अनुसार, दरियापुर निवासी अर्जुन प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र अरुण प्रसाद ने शुक्रवार की रात गलती से सत्तू की जगह आटा घोलकर पी लिया. इसके बाद उनकी हालत अचानक खराब हो गई. परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में भर्ती कराया. गुरूवार को तबीयत खराब होने पर अनुमंडलीय अस्पताल मे भर्ती कराया. इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर परिजनों में चिंता बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










