चार वर्षीय स्नातक में नामांकन 12 मई तक

Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :30 Apr 2026 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
चार वर्षीय स्नातक में नामांकन 12 मई तक

चार वर्षीय स्नातक शैक्षिणक सत्र 2026- 30 के पहले सेमेस्टर के नामांकन का काम शुरू हो गया है.

विज्ञापन

शेखपुरा. चार वर्षीय स्नातक शैक्षिणक सत्र 2026- 30 के पहले सेमेस्टर के नामांकन का काम शुरू हो गया है. मुंगेर विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी महाविद्यालय में 12 मई तक नामांकन की तिथि निर्धारित की गई है. स्नातक पाठ्यक्रम में 12वीं पास छात्र-छात्राओं का नामांकन होता है. इस संबंध में मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश अनुसार विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण डीन में सभी महाविद्यालयों को इस संबंध में सूचना प्रेषित किया है. बताया गया कि नामांकन करने वाले छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन 1000 रूपए की राशि भुगतान कर नामांकन ले सकते हैं. नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं को मैट्रिक का प्रवेश पत्र एवं अंक पत्र तथा 12वीं के प्रवेश पत्र और अंक पत्र की वेव कॉफी शामिल करना होगा.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन