चर्चित मघडा आत्महत्या कांड में गिरफ्तारी नहीं

Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :30 Apr 2026 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
चर्चित मघडा आत्महत्या कांड में गिरफ्तारी नहीं

चर्चित मघडा आत्महत्या कांड में 5 दिनों के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नही मिला है. इससे विक्षुप्त परिजनों ने एसपी भारत सोनी से गुहार लगाया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. चर्चित मघडा आत्महत्या कांड में 5 दिनों के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नही मिला है. इससे विक्षुप्त परिजनों ने एसपी भारत सोनी से गुहार लगाया है. मृतक के पिता उपेंद्र मालाकार ग्राम मघड़ा सराय थाना दीपनगर का निवासी वार्ड नंबर 48 के रहने वाले ने एसपी भारत सोनी से गुहार लगायी हैं. अपने बड़े पुत्र संतोष कुमार उर्फ संतोष मालाकार की मृत्यु के प्रांत कातिल का 5 दिन हो जाने के बाद गिरफ्तारी कोई कार्रवाई नहीं किए जाने की शिकायत की मेरा पुत्र संतोष कुमार मालाकार फूल सजावट का कारोबार करता था अपने कारोबार को बढ़ाने के संबंध में वीर मणि यादव, मनोज यादव दोनो गोलापुर निवासी एवं पिन्टु यादव लालगंज निवासी इन तीन लोगों से अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए उनसे पैसा लिया था जो सूद पर लिया था. इन तीनों का पैसा और सूद समय समय पर चुका देता था और अंत में सभी पैसा और सुद वापस कर दिया. फिर भी विरमानी, मनोज, पिंटू इन तीनों ने जबरदस्ती पैसा मेरे पुत्र से डरा धमकाकर वसूलत रहा कि तुम्हारे इतना पैसा और रह गया है. मां चंचल देवी पिता उपेंद्र मालाकार पत्नी कोमल देवी सभी लोग को इंसाफ चाहिए मेरा पुत्र को समय-समय पर डराया धमकाया जाता था और पैसा का वसूली बंदूक के नोक पर सटकर करता था 24 अप्रैल को रात में तीनों आरोपी ने मेरे पुत्र को गोलपुर से पकड़ कर ले गया और मां-बाप को जान से मारने की धमकी दिया और घर से मां और बाप को घर से उठा लेने की धमकी दिया इस कारण से मेरा पुत्र संतोष मालाकार डरकर घर से घर के इज्जत को खराब ना हो जाने का वह पैदा हो गया 24 अप्रैल को करीब रात के 12:00 बजे जहर खा लिया जिस रात में ही अपने पुत्र को सदर अस्पताल बिहारशरीफ लेकर गए सदर अस्पताल बिहार शरीफ के डॉक्टर ने पाव पूरी अस्पताल रेफर कर दिया पावापुरी जाते ही रास्ते में दम तोड़ दिया इस घटना का रिपोर्ट दीपनगर थाना वह जानकारी दिया लेकिन अभी 5 दिन हो जाने के बाद भी ना ही तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और ना ही कोई उचित कार्रवाई हुआ है.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन