हिलसा में आज राष्ट्रीय लोक अदालत

Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :08 May 2026 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
हिलसा में आज राष्ट्रीय लोक अदालत

हिलसा व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. लोक अदालत में लंबित विभिन्न प्रकार के मामलों के साथ-साथ ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों का भी निपटारा किया जाएगा.

विज्ञापन

हिलसा (नालंदा). हिलसा व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. लोक अदालत में लंबित विभिन्न प्रकार के मामलों के साथ-साथ ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों का भी निपटारा किया जाएगा. इसके लिए कुल 9 न्याय पीठों (बेंच) का गठन किया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडलीय विधिक सेवा प्राधिकार हिलसा की सचिव सह अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी सावित्री ने बताया कि लोक अदालत को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रत्येक न्याय पीठ में एक न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, सहायक एवं अनुदेशक की प्रतिनियुक्ति की गई है. लोक अदालत की कार्यवाही सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों जैसे बिना हेलमेट या सीट बेल्ट, गलत पार्किंग, रेड लाइट जंपिंग आदि मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा. ऐसे मामलों में कई बार जुर्माना कम या माफ भी किया जा सकता है.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन