सिलाव में चार घरों में लाखों की चोरी

Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :08 May 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
सिलाव में चार घरों में लाखों की चोरी

स्थानीय थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है.

विज्ञापन

सिलाव. स्थानीय थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है. गुरुवार रात हैदरगंज कड़ाह वार्ड संख्या 12 में चोरों ने एक ही रात में चार बंद घरों को निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार पहली चोरी मोहम्मद समीर के घर में हुई. समीर और उनका परिवार दिल्ली गए हुए थे, जबकि उनके बुजुर्ग पिता गांव में ही थे. चोरों ने घर का ताला तोड़कर गोदरेज अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान चोरी कर लिया. दूसरी घटना मोहम्मद कैसर इमाम के घर में हुई, जहां भी बंद घर का ताला तोड़कर जेवर चोरी कर लिए गये. तीसरी चोरी कैसर इमाम झालर वाले के घर में हुई, जबकि चौथी घटना मोहम्मद नसीम के घर में हुई, जिसमें करीब 80 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए. घटनास्थल पर बिखरे सामान और टूटे ताले देखकर मोहल्ले के लोग दहशत में हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस रातभर गश्ती करने का दावा करती है, लेकिन चोर लगातार बंद घरों को निशाना बना रहे हैं. लोगों का आरोप है कि जब से नए थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने पदभार संभाला है, चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है. ग्रामीणों ने पुलिस पर पीड़ित परिवारों को मीडिया को जानकारी देने से रोकने का आरोप भी लगाया. इस मामले में पुलिस ने कहा कि उन्हें अब तक लिखित आवेदन नहीं मिला है और आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी. लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है. पिछले तीन माह में एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन