ePaper

विरासत सप्ताह को लेकर निकाली विरासत यात्रा

Updated at : 21 Nov 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
विरासत सप्ताह को लेकर निकाली विरासत यात्रा

महाबोधि महाविद्यालय (बीएड एवं डीएलएड), नालंदा द्वारा विश्व विरासत सप्ताह के उपलक्ष्य में विरासत यात्रा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सिलाव. महाबोधि महाविद्यालय (बीएड एवं डीएलएड), नालंदा द्वारा विश्व विरासत सप्ताह के उपलक्ष्य में विरासत यात्रा का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम महाविद्यालय के आईक्यूएसी विभाग के संयोजन में आयोजित हुआ. यात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर नालंदा खंडहर तक पैदल मार्च के रूप में निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. खंडहर पहुंचकर विद्यार्थियों ने वहां स्थित पुरावशेषों का अवलोकन किया. यात्रा की शुरुआत महाविद्यालय के सचिव डॉ. अरविंद कुमार ने की. इसके बाद छात्र-छात्राओं का समूह नालंदा खंडहर के लिए रवाना हुआ. यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने विरासत संरक्षण से जुड़े कई स्लोगन लगाए और भारतीय संस्कृति के प्रति उत्साह व्यक्त किया. सचिव डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि विरासत को समझना विद्यार्थियों की प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि यह हमें अपने अतीत से जोड़ता है. आईक्यूएसी के समन्वयक डॉ. अंजनी कुमार सुमन ने कहा कि विरासत केवल धन और श्रम से नहीं, बल्कि भावनाओं से सुरक्षित रहती है. डीएलएड विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सिंह ने नालंदा को विश्व की ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर बताया. इस दौरान डॉ रवि आनंद ने विद्यार्थियों को नालंदा के इतिहास और पुरातात्विक महत्व की जानकारी दी. कार्यक्रम में शिक्षकगण डॉ अमित कुमार, डॉ कुमार सुरेंद्र प्रताप, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो अनिल कुमार कश्यप, डॉ सीमा कुमारी, सुरेश रावत, धीरेंद्र कुमार और कुमकुम कुमारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन