ePaper

जिले में 14 दिसंबर से शुरू होगा पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान

Updated at : 18 Nov 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में 14 दिसंबर से शुरू होगा पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो अभियान का अगला चक्र जिले में 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है जिसकी समाप्ति 18 दिसंबर को होगी.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. पल्स पोलियो अभियान का अगला चक्र जिले में 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है जिसकी समाप्ति 18 दिसंबर को होगी. यह अभियान कुल पांच दिनों का है और इस दौरान शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के कुल पांच लाख 35 हजार बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है. आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता से लेकर विभिन्न अस्पतालों के एएनएम, टीका कर्मियों एवं सुपरवाइजरों समेत संबंधित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को इस अभियान के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिये कुल 1480 घर-घर दल, 129 सब-डिपो और 550 सुपरवाइजर तैनात किये जायेंगे. घर-घर दल प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलायेंगे जबकि सुपरवाइजर लगातार इनके कार्यों पर निगरानी कर अभियान को सुचारू रूप से चलायेंगे. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि जिले में कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे. इसके लिए अभियान से पहले जागरूकता कार्यक्रम भी चलाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन