ePaper

जिले के सभी 539 विद्यालयों का होगा रंग-रोगन, तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग

Updated at : 18 Nov 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के सभी 539 विद्यालयों का होगा रंग-रोगन, तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग

इस संबंध में बताया गया कि जिले के 539 विद्यालयों को एक माह के भीतर रंग-रोगन का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

शेखपुरा. जिले के सभी सरकारी स्कूलों को अगले महीने तक रंग-रोगन कर चकाचक किया जायेगा. इस संबंध में बताया गया कि जिले के 539 विद्यालयों को एक माह के भीतर रंग-रोगन का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर अहमद ने बताया कि समग्र विद्यालय अनुदान मद में विद्यालयों को राशि निर्गत किया गया. जिले के सभी विद्यालयों को बिहार सरकार के मद से 46 हजार रुपये की राशि निर्गत की गयी है. इसके साथ ही समग्र शिक्षा अंतर्गत समग्र विद्यालय अनुदान मद में जिले के लिए स्वीकृत राशि में से विद्यालयों में नामांकन के आधार पर क्रमशः दस,पच्चीस,पचास, पचहतर और एक लाख रुपये की राशि विद्यालयों को निर्गत की जा चुकी है. सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया कि उक्त राशि से प्राथमिकता के आधार पर विद्यालय भवनों का रंग-रोगन, विद्यालय का नाम लेखन, श्यामपट्ट का कालीकरण एवं आवश्यकतानुसार अन्य कार्य एक माह के अंदर करना सुनिश्चित करे.

61 आंगनबाड़ी केंद्र को मिली बाल सुलभ सामग्री

विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र को बाल सुलभ खेल सामग्री एवं स्वास्थ्य सामग्री शिक्षा विभाग के द्वारा मुहैया कराया जा रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 61 आंगनबाड़ी केंद्रों को यह सामग्री दी जा रही है. इनमें बच्चों के शैक्षणिक और मानसिक विकास के लिए यह सामग्री मुहैया करायी जाती है. इसमें कुर्सी, टेबल, झुला, शी शो, दरी, बुक सेल्फ, वेट मशीन, बॉल, वैड बॉल, जिराफ स्लाइड इत्यादि सामग्री शामिल है.

दिव्यांग बच्चों के अभिवावकों को दिया जायेगा प्रशिक्षण

समावेशी शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावक को दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण 19 नवंबर से लेकर 13 दिसंबर तक संचालित किया जायेगा. एक बैच में 40 अभिभावकों की संख्या होगी. इसके तहत जिले के सभी छह प्रखंडों के 1200 अभिभावकों को प्रशिक्षित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन