नालंदा के रजनीश कुमार ने 70वीं BPSC में पाई सफलता, बोले-‘DM बनने का है सपना’
रजनीश कुमार की तस्वीर
Bihar Sharif News : संघर्ष और मेहनत की मिसाल: तीसरे प्रयास में BPSC सफलता, अब UPSC की तैयारी. नीचे पढ़िए संघर्ष की पूरी कहानी.
नालंदा (बिहारशरीफ) से दिलीप कुमार का रिपोर्ट
BPSC Success Story : बिहार लोक सेवा आयोग 70वीं का परिणाम घोषित हो चुका है. जिसमें इस बार कुल 2027 अभ्यार्थियों ने सफलता हांसिल की है. जिसमें नालंदा के कपटिया गांव निवासी सेवानिवृत्त दारोगा महेश कुमार के छोटे पुत्र रजनीश कुमार ने 1077वां रैंक हांसिल कर रेवेन्यु अधिकारी बन घर परिवार का नाम रौशन कर समाज व आसपास के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं. रजनीश कुमार ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा कि वह अभी अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे और UPSC क्रैक कर डीएम बनना चाहते हैं. इससे पहले वह दो बार UPSC दो बार मेंस की परीक्षा दे चुके हैं, और BPSC का यह तीसरा अटेम्प्ट में क्रैक किया है. उनकी पूरी पढ़ाई झारखंड के नेतरहाट से हुई है.
सेल्फ स्टडी और दृढ़ संकल्प से मिली सफलता
वर्ष 2011 में मैट्रिक परीक्षा में 88% अंक लाया. 2013 में इंटरमीडिएट 78% अंक प्राप्त करने के बाद मगध विश्विद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पटना में रहकर किए और वहीं से दूसरों की पढ़ाई से प्रेरित होकर की सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की. उसके बाद फिर दिल्ली जाकर कोचिंग की. कोचिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर आकर सेल्फ तैयारी जारी रखकर यह सफलता हांसिल की है. इतनी बड़ी पढ़ाई के लिए सबसे ज़्यादा कठिनाई रूम पर अकेले रहक़र खाना और कपड़े धुलने की सबसे ज़्यादा चिंता होती थी. इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और बड़े भाई को देते हैं. जिन्होंने हमेशा पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किए. इससे पहले 2020 में रजनीश कुमार UPSC के ज़रिए डिफेंस में अस्सिटेंट कमांडेंट की नौकरी छोड़कर पढ़ाई जारी रखा है. अभी भी इन्हें पढ़ाई का जुनून जारी है.
सेवानिवृत्त दारोगा के सबसे छोटे बेटे ने BPSC में लहराया परचम
पिता महेश कुमार ने बताया कि वह पुलिस सब इंस्पेक्टर से रिटायर्ड हो चुके हैं. छोटे बेटे की इस सफलता से काफ़ी ख़ुश हैं. वे मुख्य रूप से सिलाव थाना क्षेत्र लक्ष्मीपुर (भुई) निवासी हैं और वर्तमान में नालंदा थाना क्षेत्र के कपटिया गांव निवासी हैं. उन्हें 5 संतान है. जिनमें तीन बेटा और दो बेटी शामिल है. BPSC क्रैक करने वाले रजनीश कुमार सबसे छोटे पुत्र हैं. रजनीश के बड़े भाई मनीष कुमार एसएससी के ज़रिए कोलकाता में ऑडिटर पद पर कार्यरत हैं और दूसरे भाई नीतीश कुमार गांव पर ही रहकर व्यवसाय करते हैं.
Also Read : स्कूल कैंपस में अचानक धू-धू कर जली बस, बिहारशरीफ में बड़ा हादसा, दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










