स्कूल कैंपस में अचानक धू-धू कर जली बस, बिहारशरीफ में बड़ा हादसा, दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा

Updated:
विज्ञापन

स्कूल कैंपस में लगी बस में आग बुझाते लोग और दमकल कर्मी

Bihar Sharif News : IPS स्कूल बस अग्निकांड: बड़ा हादसा टला, बस में कोई नहीं था सवार. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

नालंदा से दिलीप कुमार का रिपोर्ट
Bihar Sharif News : नालंदा जिले के कपटिया मोड़ स्थित आईपीएस स्कूल परिसर में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार होने के कारण विद्यालय बंद था और स्कूल की बस कैंपस के अंदर खड़ी थी. इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई. आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया. घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि जब तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जाता, तब तक बस बुरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी.

बस में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी

आग के कारणों का पता लगाने में जुटी टीम

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, क्योंकि बस में उस समय कोई मौजूद नहीं था. आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के कारण आग लगी हो सकती है. स्थानीय लोगों की सूचना पर संबंधित अधिकारी भी मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं. घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. पुलिस एवं अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं.

Also Read : BPSC 70वीं परीक्षा: पहले ही प्रयास में अमन राज बने ADTO, 610वीं रैंक हासिल की

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन