नालंदा में 36वीं बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आगाज, जुटेंगे राज्यभर के निशानेबाज

Updated:
विज्ञापन

कल्याण विगहा शूटिंग रेंज की तस्वीर

Bihar State Championship : कल्याण बिगहा बनेगा खेलों का केंद्र, राज्यभर के शूटरों का होगा जमावड़ा. 25 जून को होगा मेडल वितरण, विजेताओं को मिलेगा सम्मान और पहचान. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

नालंदा (बिहारशरीफ) से सुनील कुमार की रिपोर्ट
Bihar State Championship : नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड स्थित इंडोर शूटिंग रेंज कल्याण बिगहा में दो दिवसीय 36वीं बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष तकनीकी पदाधिकारियों की टीम मौजूद रहेंगे. तकनीकी विशेषज्ञ रंजन कुमार सिंह, बिपुल पाल, मनीष आदि आ चुके हैं. शूटिंग रेंज के प्रशिक्षक कौशल नौगरैया ने बताया कि 23-25 जून तक इस प्रतियोगिता में बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मुंगेर, आरा, नालंदा, नवादा, सीवान, जहानाबाद, लखीसराय सहित विभिन्न जिलों के क्लबों एवं शूटिंग अकादमियों के तकरीबन 650 निशानेबाज भाग लेकर 10 मी एयर राइफल एवं 10 मी एयर पिस्टल स्पर्धा में अपना निशाना साधेंगे.

सब यूथ से लेकर मास्टर वर्ग तक, हर श्रेणी के खिलाड़ी करेंगे मुकाबला

बिहार स्टेट राइफल एसोसिएशन (बीएसआरए) द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में एनआर और आईएसएसएफ इवेंट होगी. एनआर इवेंट में पुरुष और महिला वर्ग के अलावा जूनियर, यूथ, सब यूथ और मास्टर श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा होगी. इसके अतिरिक्त ओपन साइट की विभिन्न श्रेणियां भी शामिल होंगे. जबकि आईएसएसएफ इवेंट में सब यूथ महिला-पुरुष, जूनियर महिला-पुरुष, महिला-पुरुष और यूथ पुरुष श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित होगी. यहां के बाद राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाएंगे।कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य में निशानेबाजी खेल को बढ़ावा देना तथा खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए मंच उपलब्ध कराना है. ज्ञात हो कि वर्ष 2025 में भी इसी शूटिंग रेंज में बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया था.

पिछले साल से डेढ़ गुना बढ़े प्रतिभागी, बिहार में बढ़ रही शूटिंग की लोकप्रियता

जिसमें करिब 450 से अधिक निशानेबाज के अपना दम दिखाया था. मगर इस बार पिछले वर्ष की तुलना में डेढ़ गुना अधिक है. जो बिहार में शूटिंग खेल की बढ़ती लोकप्रियता और युवाओं की बढ़ती रुचि का स्पष्ट संकेत है. साथ ही क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का विषय है।कहा कि समापन और मेडल वितरण समारोह 25 जून को शाम तीन बजे होगा. जहां वरिष्ठ अफसर, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और खेल प्रेमी मौजूद रहेंगे. चयनित शूटरों को मेंडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. उधर शूटिंग रेंज के प्रभारी उमेश पासवान ने क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे प्रतियोगिता के दौरान शूटिंग रेंज पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें. उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और खेल संस्कृति को मजबूती मिलती है. यह आयोजन कल्याण बिगहा सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए गौरव का विषय है, जिससे क्षेत्र को खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है.

Also Read : नालंदा बनेगा प्राचीन ज्ञान-संपदा का केंद्र, ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शुरू हुआ बड़ा अभियान

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन