मुहर्रम में डीजे और अस्त्र-शस्त्र पर रोक, पावापुरी थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक

Updated:
विज्ञापन

बैठक की तस्वीर

Bihar Sharif News : मुहर्रम को लेकर पावापुरी में शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

नालंदा (बिहारशरीफ) से रणजीत सिंह की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पावापुरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सहायक पावापुरी के प्रभारी थाना प्रभारी भावना कुमारी ने की, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए. बैठक में थाना प्रभारी भावना कुमारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मुहर्रम के दौरान डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. साथ ही किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र के प्रयोग पर रोक रहेगी. पारंपरिक तरीके से केवल लाठी-डंडे के माध्यम से ही आयोजन करने की अनुमति होगी. उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि पर्व शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न हो.

इमामबाड़ा में जलजमाव बना बड़ी समस्या

इस दौरान चोरसुआ पंचायत के बकरा गांव के पंचायत समिति प्रतिनिधि रामानंद केवट और समाजसेवी मोहम्मद तसदूक आजम ने इमामबाड़ा में जलजमाव की गंभीर समस्या उठाई. उन्होंने बताया कि बकरा गांव का इमामबाड़ा पूरी तरह जलमग्न हो जाता है, जिससे हर वर्ष मुहर्रम के आयोजन में परेशानी होती है. इस संबंध में कई बार गिरियक प्रखंड कार्यालय, राजगीर अनुमंडल पदाधिकारी और जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला. ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान इमामबाड़ा और आसपास के इलाके में पानी भर जाता है.

ग्रामीणों की समस्या पर प्रशासन सक्रिय, जल्द सुधार का आश्वासन

नाली और गलियों की खराब स्थिति के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे धार्मिक आयोजन प्रभावित होते हैं. बैठक में मौजूद अधिकारियों ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. साथ ही लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की गई.

शांति बैठक में जुटे गणमान्य लोग, मुहर्रम को शांतिपूर्ण बनाने पर जोर

बैठक में एएसआई तिवारी, एएसआई अनिल राम, एएसआई प्रमोद कुमार सिंह, पीटीसी अमित कुमार समेत चोरसुआ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, मनोज कुमार, अवध प्रसाद, प्रवेश कुमार, रामचंद्र प्रसाद, मोहम्मद वसीम आलम, ताजुद्दीन खान, मोहम्मद करीम आलम, विपिन कुमार सिंह, रितेश कुमार, रामप्रवेश पासवान, मोहम्मद रियाज खान, राकेश कुमार, मोहम्मद फिरोज खान, फैयाज खान, मोहम्मद खुर्शीद, चंदन कुमार मुखिया संजीव कुमार उप मुखिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read : प्रिंस यादव को हिलसा में दी गई श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच की उठाई गई मांग

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन