बिंदवासियों को बड़ी राहत, 7 करोड़ की लागत से बने अस्पताल में मरीजों का इलाज शुरू

Updated:
विज्ञापन

OPD में इलाज करते चिकित्सक

Bihar Sharif News : 10 महीने के इंतजार के बाद बिंद अस्पताल में शुरू हुई ओपीडी सेवा. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

नालंदा (बिहारशरीफ) से मुकुल की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : नालंदा जिला के बिंद प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. करीब सात करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 30 शैय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंद में आखिरकार उद्घाटन के लगभग 10 माह बाद ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई. लंबे समय से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं होने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी, लेकिन अब ओपीडी चालू होने से लोगों को प्राथमिक चिकित्सा सुविधा मिलने लगी है. गौरतलब है कि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल का निर्माण कराया गया था. अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी, आईसीयू, एक्स-रे, पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड, दवा वितरण केंद्र, मरीज वार्ड तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है.

अब नहीं लगानी पड़ेगी बिहारशरीफ की दौड़

हालांकि उद्घाटन के बाद भी अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो सकी थीं, जिसके कारण करोड़ों रुपये की यह इमारत शोभा की वस्तु बनकर रह गई थी. अस्पताल के संचालन में बिजली आपूर्ति सबसे बड़ी बाधा बनी हुई थी. स्थायी बिजली कनेक्शन नहीं मिलने के कारण भवन में अंधेरा पसरा रहता था और स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो पा रही थीं. इस बीच स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से अस्पताल को जल्द चालू कराने की मांग की थी. इधर स्वास्थ्य विभाग की पहल के बाद अस्पताल में ओपीडी सेवा प्रारंभ कर दी गई है. सोमवार को पहले दिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचे. डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं. ओपीडी शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. अब उन्हें छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए बिहारशरीफ या अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी. स्थानीय लोगों ने कहा कि अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू होना अच्छी पहल है, लेकिन जल्द ही इमरजेंसी, प्रसूति सेवा, जांच घर, एक्स-रे एवं अन्य सुविधाएं भी शुरू की जानी चाहिए ताकि लोगों को संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके.

क्या कहते हैं चिकित्सक?

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंद में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार ने बताया कि अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई है. पहले दिन कुल 38 मरीजों का इलाज किया गया. उन्होंने कहा कि मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. विभागीय स्तर पर अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को भी चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है. बिंद पीएचसी प्रभारी डॉक्टर उमाकांत प्रसाद ने बताया कि ओपीडी सेवा शुरू हो गई है. जल्द ही इमरजेंसी, प्रसूति सेवा, जांच घर, एक्स-रे एवं अन्य सुविधाएं भी शुरू कर दी जायेगी. ताकि लोगों को संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके. क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही अस्पताल पूरी क्षमता के साथ संचालित होगा और बिंद प्रखंड सहित आसपास के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

Also Read : नालंदा बनेगा प्राचीन ज्ञान-संपदा का केंद्र, ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शुरू हुआ बड़ा अभियान

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन