बिहारशरीफ में बिजली एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, दो गैराज संचालकों पर 6.75 लाख का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

बिजली ऑफिस की तस्वीर

Bihar Sharif News : मीटर बाइपास कर बिजली उपयोग करने पर लाखों का जुर्माना, FIR भी दर्ज. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

बिहारशरीफ से रणजीत सिंह की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : बिजली एसटीएफ ने शहर के खंदकपर मोहल्ले में ई-रिक्शा के दो गैराजों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर बिजली चोरी का खुलासा किया है. मीटर को बाइपास कर बिजली चोरी करते पाए जाने पर विभाग ने दोनों उपभोक्ताओं पर कुल 6 लाख 75 हजार 686 रुपये का जुर्माना लगाया है और प्राथमिकी दर्ज कराई है. छापेमारी टीम में बिजली एसटीएफ के कार्यपालक अभियंता आशीष कुमार सिंह, धनेश्वर घाट विद्युत सेक्शन के जेई विकास कुमार समेत अन्य कर्मी शामिल थे. टीम ने अनिकेत राज के ई-रिक्शा गैराज पर छापा मारकर मीटर बाइपास कर बिजली चोरी पकड़ी. राजस्व क्षति के आधार पर अनिकेत राज पर 3 लाख 64 हजार 222 रुपये का जुर्माना ठोका गया है. इसी मोहल्ले में स्थित दूसरे ई-रिक्शा गैराज में उपभोक्ता रवि पासवान के खिलाफ भी बिजली चोरी का मामला पाया गया.

बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार चलेगा छापेमारी अभियान: अधिकारी

उन पर 3 लाख 11 हजार 464 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. बिहारशरीफ टाउन टू के सहायक विद्युत अभियंता संजय कुमार तरुण ने बताया कि उपभोक्ता अनिकेत राज और रवि पासवान के विरुद्ध बिजली चोरी के मामले में धनेश्वर घाट सेक्शन के जेई विकास कुमार द्वारा बिहार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य गैराज संचालकों में हड़कंप मच गया है. बिहारशरीफ टाउन के विधुत कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए आगे भी लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने उपभोक्ताओं समेत आम लोगों से अपील की है कि बिजली की चोरी से घरों एवं प्रतिष्ठानों को रौशन करने से परहेज करें अन्यथा छापेमारी के बाद जुर्माना एवं प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

Also Read : नालंदा बनेगा प्राचीन ज्ञान-संपदा का केंद्र, ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शुरू हुआ बड़ा अभियान

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन