नवादा में बालू माफिया ने पुलिस को दी खुली चुनौती, एसआई को ट्रैक्टर से कुचला

Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime News:बिहार के नवादा में बेखौफ बालू माफियाओं ने वर्दी को खुली चुनौती दे डाली है. ताजा मामला नवादा के नारदीगंज थाना इलाके के मधुबन गांव से सामने आया है. अवैध बालू खनन की सूचना पर पहुंचे नारदीगंज थाना के एएसआई नागेंद्र कुमार को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया है. पुलिस टीम ने सड़क पर ट्रैक्टर रोकने का इशारा किया था. जख्मी एएसआई को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है. जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: (आशुतोष कुमार) बिहार के नवादा में एक बार फिर बेखौफ बालू माफियाओं ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली. ताजा मामला नारदीगंज थाना इलाके के मधुबन गांव से सामने आया है. अवैध बालू खनन की सूचना पर पहुंचे नारदीगंज थाना के एएसआई नागेंद्र कुमार को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया.

पुलिस टीम ने बताया क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने सड़क पर ट्रैक्टर रोकने का इशारा किया था. इसी दौरान चालक ने दुस्साहस दिखाते हुए जानबूझकर ट्रैक्टर मोड़ दिया और एएसआई को रौंदते हुए मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

जख्मी एएसआई को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है. जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. अभी मेदांता अस्पताल में उनका इलाज जारी है.

पुलिस ट्रैक्टर चालक और बालू माफियाओं की तलाश में

.
घटना के बाद नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर जिलेभर में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी गई है. पुलिस हमलावर ट्रैक्टर चालक और बालू माफियाओं की तलाश में जुटी हुई है.


सबसे बड़ी बात यह है कि महज एक सप्ताह के भीतर नवादा में वर्दीधारियों पर हमला का यह चौथा मामला बताया जा रहा है. जिससे पुलिस महकमे में भारी आक्रोश है.

Also Read:जदयू दफ्तर में फिर लगेगा जनता दरबार, रोज 3 मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्याएं, देखें किस दिन किस मंत्री की ड्यूटी

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन