रोहतास-कैमूर के बीच बनेगा एयरपोर्ट, धार्मिक स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा, मुंडेश्वरी धाम से सीएम सम्राट ने की कई घोषणाएं

Updated:
विज्ञापन

कैमूर में सीएम सम्राट

CM Samrat Gift: कैमूर के माता मुंडेश्वरी धाम से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास की कई घोषणाएं की हैं. उन्होंने रोहतास-कैमूर के बीच एयरपोर्ट निर्माण, मुंडेश्वरी धाम में रोप-वे, धार्मिक स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा और सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोलने का ऐलान किया.

विज्ञापन

CM Samrat Gift: कैमूर जिले के प्रसिद्ध माता मुंडेश्वरी धाम से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई बड़े ऐलान किए. उन्होंने कहा कि जल्द ही रोहतास और कैमूर के बीच एयरपोर्ट बनाया जाएगा. इसके लिए अधिकारियों को जमीन चिह्नित करने का निर्देश दे दिया गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि माता मुंडेश्वरी धाम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है. लंबे समय से लंबित रोप-वे परियोजना का निर्माण कार्य बरसात खत्म होते ही शुरू होगा. उन्होंने कहा कि अगली बार आने पर वह स्वयं इसका शिलान्यास करेंगे.

धार्मिक स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा

सम्राट चौधरी ने बताया कि मां ताराचंडी, तुतला भवानी और गुप्ता धाम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी. सरकार कैमूर को टूरिस्ट हब के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है.

धर्मशाला का होगा जीर्णोद्धार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंडेश्वरी धाम परिसर में स्थित धर्मशाला का भी नवीनीकरण किया जाएगा. इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

सभी प्रखंडों में खुलेंगे मॉडल स्कूल

सीएम ने शिक्षा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में बिहार के सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोले जाएंगे. यहां छात्रों को नीट, जेईई और आईआईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बच्चे भी पढ़ेंगे. इससे शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और बेहतर होगी.

बिहार में खुलेगी BHU की शाखा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैमूर के कई छात्र पढ़ाई के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू जाते हैं. सरकार ने अधिकारियों को बिहार में ही बीएचयू की शाखा खोलने की संभावनाओं पर काम करने का निर्देश दिया है.

काम नहीं करने वाले अफसर होंगे सस्पेंड

सहयोग शिविरों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 3.36 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें से 90 प्रतिशत से अधिक मामलों का निष्पादन हो चुका है. उन्होंने कहा कि तय समय में काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी. 30 दिनों तक आदेश लंबित रखने वाले अधिकारी स्वतः निलंबित माने जाएंगे.

25 लाख परिवारों को मिलेगा सोलर का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 25 लाख बीपीएल परिवारों के घरों पर सोलर पैनल लगाएगी. इससे लोगों को बिजली बिल से राहत मिलेगी. यदि 125 यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन होगा तो सरकार उसके बदले भुगतान भी करेगी. उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और सरकार हर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है.

Also Read: बिहार में इस दिन से चलेगा आंधी-बारिश का दौर, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, मानसून पर भी आया नया अपडेट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन