बिहार के शिक्षकों और कर्मचारियों को राहत, CM सम्राट चौधरी ने जारी किए 461 करोड़ रुपये
सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री
Samrat Chaudhary Decision: बिहार के वित्त रहित और अनुदानित शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है. राज्य सरकार ने वेतन और पारिश्रमिक भुगतान के लिए 461 करोड़ रुपये का सहायक अनुदान घोषित किया है.
Samrat Chaudhary Decision: बिहार में लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे वित्त रहित और अनुदानित शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए राहत की खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने इन संस्थानों से जुड़े कर्मियों के वित्तीय हितों को ध्यान में रखते हुए 461 करोड़ रुपये के सहायक अनुदान की घोषणा की है.
सरकार के इस फैसले से वे हजारों शिक्षक और कर्मचारी प्रभावित होंगे, जिनके सामने वेतन और पारिश्रमिक के भुगतान को लेकर लंबे समय से आर्थिक चुनौतियां बनी हुई थीं.
एक्स पर सीएम सम्राट चौधरी ने क्या लिखा?
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद ही इसकी जानकारी एक्स के जरिए दी. सीएम सम्राट ने लिखा, 'वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालय के लिए खुशखबरी. शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के भुगतान के लिए अनुदानित विद्यालयों और महाविद्यालयों के लिए कुल 461 करोड़ रुपये का सहायक अनुदान निर्गत किया गया है. शिक्षकों, कर्मियों और संस्थानों के हित निरंतर प्रयास- उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य'.
कहां किया जाएगा इस राशि का इस्तेमाल?
जानकारी के मुताबिक, वित्तीय संकट से जूझ रहे कई शिक्षण संस्थानों में कर्मचारियों के भुगतान की प्रक्रिया प्रभावित होती रही है. ऐसे में सरकार की ओर से जारी किया गया यह भारी-भरकम अनुदान संस्थानों के लिए आर्थिक सहारा बन सकता है.
खास बात यह है कि इस राशि का इस्तेमाल शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के वेतन और पारिश्रमिक के भुगतान के लिए किया जाना है. 461 करोड़ रुपये की राशि से संस्थानों की वित्तीय स्थिति को संभालने और कर्मचारियों के लंबित भुगतान को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की संभावना है.
शिक्षक और कर्मचारियों की सुरक्षा पर जोर
सरकार की ओर से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा पर जोर देने की बात कही गई है. शिक्षा व्यवस्था की मजबूती में शिक्षक और कर्मचारी अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे में उनके वित्तीय हितों को सुरक्षित करना संस्थानों के सुचारु संचालन के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए