बिहार में 1407 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मिली हरी झंडी, 56 परियोजनाओं को किया गया मंजूर, लिस्ट में कौन-कौन है शामिल
सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री
Investment In Bihar: बिहार में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कई पहल किए जा रहे हैं. इसी क्रम में 1407 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की खबर है. जानकारी के मुताबिक, कुल 56 परियोजनाओं को मंजूर कर दिया गया है.
Investment In Bihar: बिहार में निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर है. राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद सचिवालय की 123वीं बैठक हाइब्रिड मोड में हुई. इस बैठक की अध्यक्षता उद्योग सचिव कुंदन कुमार की ने की. बैठक में राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और इज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) को और प्रभावी बनाने को लेकर अलग-अलग प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया.
बैठक में 56 परियोजनाओं को मिली मंजूरी
जानकारी के मुताबिक, बैठक में 44 परियोजनाओं को कुल 466.26 करोड़ रुपये का स्टेज-1 क्लीयरेंस प्रदान किया गया. जबकि 12 परियोजनाओं को 940.82 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रोत्साहन की मंजूरी दी गई. बैठक में निवेशकों के लिए स्वीकृति प्रक्रिया को और सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाने पर विशेष जोर दिया गया.
निवेशकों की चुनौतियों पर समाधान की चर्चा
इतना ही नहीं, निवेशकों के समक्ष आ रही व्यावहारिक चुनौतियों की समीक्षा कर उनके प्रभावी समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई. अधिकारियों ने कारोबारी माहौल को बेहतर बनाने से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर विचार किया गया. बिहार सरकार के इस फैसले से राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे.
इन प्रमुख निवेश प्रस्तावों पर हुआ विचार
बैठक में जिन प्रमुख निवेश प्रस्तावों पर विचार किया गया, उनमें एमवीएस पैकेजिंग, पंकज ट्रेडर्स, धनवी स्टील फैब्रिकेशंस, शांता मणि पेपर मिल्स एलएलपी, एक्सपेरिया प्रीफैक्सो, मिल्कवेल डेयरी, कात्यायनी डेयरी एंड एग्रो, सिंहजी फूड्स एलएलपी, एसएलएमजी बेवरेजेज, एम/एस नारायण एंड मुनेश्वर वेयरहाउसिंग सॉल्यूशंस ( यूनिट-2), पशुपति इंडस्ट्रीज सहित अन्य परियोजनाएं शामिल रहीं.
Also Read:बिहार में बाढ़ से 270 करोड़ की फसलें बर्बाद, जानिए कितना दिया जाएगा किसानों को अनुदान
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए