बिहार में इस दिन से चलेगा आंधी-बारिश का दौर, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, मानसून पर भी आया नया अपडेट

Updated:
विज्ञापन

आंधी-बारिश की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की रफ्तार थमने से भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. पटना समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. हालांकि मौसम विभाग ने 19 जून से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं. IMD ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की धीमी चाल ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित है. पटना समेत कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है.

पटना में मानसून की एंट्री टली, बढ़ी बेचैनी

सोमवार को पटना में मानसून के पहुंचने की निर्धारित तिथि थी. लेकिन मानसून पिछले तीन दिनों से मुजफ्फरपुर के आसपास ही ठहरा हुआ है. इसके कारण राजधानी में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल रहा है. पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह एक दिन पहले की तुलना में 2.3 डिग्री अधिक रहा. दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है.

दक्षिण बिहार में बारिश के आसार कमजोर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण बिहार में फिलहाल ऐसा कोई मजबूत सिस्टम एक्टिव नहीं है, जो व्यापक बारिश करा सके. नमी और तापमान के प्रभाव से कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अच्छी बारिश की संभावना कम है. यही वजह है कि दक्षिण बिहार के जिलों में गर्मी और उमस का असर बना रहेगा.

तीन शहरों का पारा 40 डिग्री के पार

सोमवार को राज्य के कई जिलों में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच गया. पटना में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं शेखपुरा और भभुआ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इन इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा.

19 और 20 जून के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 19 और 20 जून को दक्षिण बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं उत्तर बिहार के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. सीमांचल, मिथिलांचल और कोसी क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. सीमांचल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है.

Imd ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुजफ्फरपुर कब पहुंचेगा मानसून?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार शाम तक मानसून मुजफ्फरपुर जिले में प्रवेश कर सकता है. इसके प्रभाव से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि अगले तीन दिनों तक जिले का तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है. हवा में नमी अधिक होने से उमस भी लोगों को परेशान करेगी.

भागलपुर में उमस से लोग बेहाल

भागलपुर में सोमवार को मौसम बेहद उमस भरा रहा. तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा. जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आर्द्रता 83 प्रतिशत रहने से वातावरण में चिपचिपी गर्मी महसूस हुई.

आज आंधी और बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भागलपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को जिले में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि सप्ताहभर बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं. इससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है, लेकिन फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस से राहत का इंतजार करना होगा.

Also Read: मंत्री रहेंगे या देना पड़ेगा इस्तीफा? जानिए सुप्रीम कोर्ट के नोटिस पर दीपक प्रकाश ने क्या कहा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन